लाइफस्टाइल

कई बीमारियों के इलाज में काम आती है काली हल्दी, जानिए कैसे करते हैं इस्तेमाल

Black Turmeric: अक्सर लोगों के मन में हल्दी का नाम लेते ही ध्यान में पीले रंग का पसोई में रखा मसाला याद आ जाता है. इसके बारे में बच्चे-बच्चे को जानकारी है. लेकिन अगर हम कहें की काली हल्दी भी होती है तो शायद लोग नहीं मानेंगे. आपको बता दें कि काली हल्दी भी होती है. जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है. इसमें पीली हल्दी से भी ज्यादा औषधीय गुण पाए जाते हैं. यूं कहे तो ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है. इस हल्दी का रंग अंदर से बैंगनी होता है. इससे कई बीमारियों का इलाज हो सकता है. तो आइए जानते हैं काली हल्दी के फायदे के बारे में.

क्या है काली हल्दी के फायदे?

काली हल्दी लीवर में उपलब्ध टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करती है जिससे लीवर एकदम डिटॉक्सिफाई हो जाता है. लीवर के डिटॉक्स होने के कारण पेट में इंफ्लेमेशन और अल्सर आदि होने की समस्या बहुत कम देखने के मिलती है.

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

काली हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो शरीर और स्किन दोनों के लिए ही काफी लाभदायक हैं. यह इंफ्लेमेशन और फ्री रेडिकल्स से आपकी रक्षा करने में सहायक है.

ये भी पढ़ें:एक बार फिर राखी सावंत को है दूल्हे की तलाश, बारिश में खड़े होकर सिर पर फोड़े अंडे, बोलीं-जल्दी दूल्हा मिल जा…

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरिजों के लिए काली हल्दी किसी दवाई से कम नहीं है. इसमें फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है. इसके साथ ही इसमें करक्यूमिन भी होता है. ये सभी गुण इंसुलिन में सुधार करने की क्षमता रखते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल का स्तर सामान्य रहता है. ऐसे में डायबिटीज के मरीज काली हल्दी को इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें काफी फायदा मिल सकता है.

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

काली हल्दी पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है. इसमें फाइबर की मात्रा होती है जो पाचन संबंधी समस्याओं को ठीक कर सकती है. इससे पेट दर्द, गैस, कब्ज की समस्या में आपको आराम मिल सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago