Male Breast Cancer: पुरुषों में भी बढ़ा स्तन कैंसर का खतरा… इस रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Male Breast Cancer: ब्रेस्ट कैंसर के मामले में अक्सर महिलाओं का नाम सामने आता है लेकिन हाल ही में एक शोध में खुलासा हुआ है कि ब्रेस्ट कैंसर का खतरा पुरुषों में भी हो सकता है. इस रिसर्च में पुरुषों के लिए स्क्रीनिंग गाइडलाइन को बढ़ाने की मांग की गई है. शोध में कहा गया है कि आमतौर महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और ओवेरियन कैंसर से जुड़े बीआरसीए1 और बीआरसीए2 आनुवंशिक उत्परिवर्तन पुरुषों में भी कैंसर का जोखिम पैदा करते हैं. इसी के साथ ही ये भी कहा गया है कि ब्रेस्ट कैंसर और ओवेरियन कैंसर से जुड़े बीआरसीए1 और बीआरसीए2 आनुवंशिक उत्परिवर्तन जीन का जोखिम पुरुषों में भी हो सकता है.

फ्रेड हच के प्रोस्टेट कैंसर जेनेटिक्स क्लिनिक की निदेशक हीदर चेंग ने कहा कि पुरुषों को यह पता लगाने के लिए पर्याप्त आनुवंशिक परीक्षण नहीं मिल रहे हैं कि उनमें बीआरसीए1 या बीआरसीए2 जीन वैरिएंट है या नहीं. उन्‍होंने रिसर्च में ये भी कहा है कि लोग इसका कारण जानते हैं. वह हमेशा अपनी बेटियों का परीक्षण तो करवाते हैं, मगर अपने पर ध्‍यान नहीं देते. फ्रेड हच कैंसर सेंटर और वाशिंगटन विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने जेएएमए ऑन्कोलॉजी में प्रकाशित एक लेख में कहा है, नए नेशनल स्क्रीनिंग गाइडलाइन का उद्देश्य आनुवंशिक परीक्षण और स्पेशल कैंसर स्क्रीनिंग के माध्यम से पुरुषों में इन जोखिमों की पहचान करना है.

ये भी पढ़ें-Ayodhya: अब इन लाइटों से जगमग होगा राम मंदिर… कई कंपनियों ने दिया प्रेजेंटेशन

ट्रीटमेंट गाइडलाइन को लेकर कही गई है ये बात

इस रिसर्च में बीआरसीए1 या बीआरसीए2 जीन में वंशानुगत हानिकारक वेरिएंट वाले पुरुषों के लिए जांच और ट्रीटमेंट गाइडलाइन की रूपरेखा दी गई है. इसी के साथ ही इसमें पुरुष वाहकों में प्रोस्टेट, अग्नाशय और स्तन कैंसर के बढ़ते जोखिम पर प्रकाश डाला गया है, जो सभी बीआरसीए1 या बीआरसीए2 उत्परिवर्तन वाहकों का 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करते हैं. चेंग ने ये भी कहा है कि पुरुषों में स्क्रीनिंग बढ़ाने से शीघ्र पता लगाने के लिए अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा और बीआरसीए से संबंधित कैंसर में कमी आएगी. फिलहाल, पुरुषों के लिए मौजूदा परीक्षण दर महिलाओं की अपेक्षा मात्र दसवां हिस्सा है. टीम ने पुरुषों से अपने परिवार के कैंसर के इतिहास के बारे में चिकित्सकों से चर्चा करने की अपील की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

7 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

30 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

40 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

54 minutes ago