Christmas Drinks: इस क्रिसमस अगर आप भी अपने फ्रेंड और फैमिली के साथ पार्टी करने का प्लान बना रहे हैं तो ये सबसे अच्छा समय है. वेकेशन के मौसम के दौरान, कॉकटेल और वाइन सबसे ज्यादा देखने को मिलती है. लेकिन हर कोई ड्रिंक नहीं करता है. लेकिन जब बच्चे भी शामिल हो तो ये सोचना पड़ जाता है कि ऐसा क्या ड्रिंक चूज करें जो हमारे बच्चे और हम सभी इंजॉय कर सकें. तो ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपके क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए मॉकटेल रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें बनाना बेहद आसान है और ये स्वाद में भी उतनी ही टेस्टी ड्रिंक है. आइए आपको दो मॉकटेल रेसिपी के बारे में
क्रैनबेरी-अनार छुट्टियों के लिए एक बेहतरीन ड्रिंक है. इसकी रेसिपी बेहद आसान है जिसे आप बिना किसी परेशानी के तैयार कर सकते हैं और मेहमानों को परोस सकते हैं.
एक बड़े जग में क्रैनबेरी और अनार के जूस को बराबर मात्रा में मिलाएं. एक चम्मच नींबू का रस डालें. इस मिश्रण को लगभग 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. कांच के रिम्स को पाउडर चीनी से कोट करें. ड्रिंक को गिलास में डालें. प्रत्येक गिलास को नींबू की मोटी स्लाइस से गार्निश करें और ड्रिंक्स को हॉलिडे स्नैक्स के साथ परोसें.
क्रिसमस पार्टी में आप क्रिसमस पंच मॉकटेल रेसिपी अपना सकते हैं. ये मॉकेटल बनाने के लिए आपको कुछ फ्रूट्स की जरूरत होगी. नींबू के साथ इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं.
एक आइस ट्रे में अनार के दाने और पानी डालें. ड्रिंक का सेवन करने से दो से चार घंटे पहले उन्हें फ्रीज करें. एक बड़े जग में सब कुछ मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाने के लिए एक तरफ रख दें. ड्रिंक को गिलास में डालें. गार्निश के लिए जमे हुए अनार के दाने और बर्फ के टुकड़े डालें. ड्रिंक में किक जोड़ने के लिए आप सेब साइडर सिरका या नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं.
Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…
दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…
Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…
Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…
समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…
देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…