लाइफस्टाइल

Coronavirus ही नहीं…अगर आपको हुईं ये बीमारियां तो खो देंगे सूंघने की क्षमता, इसलिए जान लीजिए बचाव के तरीके

Covid 19: कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 पिछले डेढ़ महीने से दुनियाभर में तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है. इस सदी की सबसे खतरनाक बीमारी के तौर पर सामने आई. जिसने लाखों लोगों की जान ली. चीन के वुहान से निकला कोरोना वायरस अब तक अपने कई रूप बदल चुका है. कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर में ज्यादातर लोगों ने अपनी स्वाद और गंध की क्षमता में हानि महसूस की. ऐसे में अगर आपको सुंगध महसूस करने में किसी तरह की दिक्कत आ रही है, तो इसकी वजह को जरूर जानने और समझने की कोशिश करनी चाहिए.

सबसे पहले तो आपको बता दें कि सूंघने की क्षमता में कमी की समस्या को मेडिकल दुनिया में एनोस्मिया के नाम से जानते है, जिसमें सूंघने के साथ ही स्वाद महसूस करने में भी दिक्कत महसूस होती है. वहीं बात करें एनोस्मिया की तो इससे पीड़ित व्यक्ति को तनाव और मानसिक अवसाद भी काफी हद तक महसूस होता है. दरअसल, एनोस्मिया की स्थिति दूसरी स्वास्थ्य परिस्थितियों या बीमारियों के कारण हो सकती है. चलिए इन स्वास्थ्य परिस्थितियों या समस्याओं को जानते हैं जिनके कारण किसी को सुगंध महसूस करने में दिक्कत पेश आ सकती है.

बढ़ती उम्र के कारण

बढ़ती उम्र के साथ कुछ लोगों को सूंघने की क्षमता में कमी महसूस होती है. दरअसल, उम्र बढ़ने के साथ ही जिस तरह से शरीर के बाकि अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है वैसे ही नाक में मौजूद तंत्रिका तंत्र भी कमजोर हो जाती है. इसके कारण बुजुर्ग लोगों को चीजों को सूंघ पाने में दिक्कत होती है.

अल्जाइमर का शुरुआती लक्षण

सूंघने की क्षमता में कमी अल्जाइमर, पार्किंसंस रोग या स्केलेरोसिस जैसी तंत्रिका तंत्र से जुड़ी गंभीर बीमारियों का शुरुआती लक्षण हो सकता है. इसलिए अगर आपको बुढ़ापे से पहले ही सूंघने की क्षमता में कमी महसूस हो रही है तो आपको इसके लिए किसी डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए.

सिर में चोट के कारण

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण भी सूंघने की क्षमता जा सकती है. असल में नाक में मौजूद तंत्रिका तंत्र सूंगध की जानकारी मस्तिष्क तक पहुंचाती है. ऐसे में सिर में चोट लगने के कारण आपका दिमाग तंत्रिका तंत्र द्वारा भेजे गए संकेत को समझ नहीं पाता और आपको सुगंध महसूस नहीं हो पाता है. इसलिए अगर आपको सुगंध महसूस कर पाने की दिक्कत पेश आ रही है तो यह जरूर देख लें कि कहीं सिर का कोई पुराना चोट तो इसके लिए जिम्मेदार नहीं है. इसके लिए आप चिकित्सक से जरूर संपर्क करें, वो इसके उचित परिक्षण की परामर्श देंगे.

एलर्जी या संक्रमण का संकेत

सुगंध महसूस करने में दिक्कत किसी तरह की एलर्जी या संक्रमण का संकेत हो सकती है. जैसे कि कोविड 19 वायरस के संक्रमण में आने के बाद सूंघने की क्षमता में कमी देखने को मिलती है. वैसे ही दूसरे वायरल संक्रमण या एलर्जी की स्थिति में भी सूंघने की शक्ति कमजोर हो जाती है. इसलिए अगर आपको ऐसी कोई समस्या पेश आए तो अपनी जांच जरूर कराएं ताकि किसी भी तरह के गंभीर संक्रमण की पहचान समय पर हो सके.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

13 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

25 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

52 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago