देश

अडानी ग्रुप के साथ दावोस में तेलंगाना सरकार ने किए 12,400 करोड़ रुपये के 4 समझौते, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Adani Group News: अदाणी समूह और तेलंगाना सरकार ने आज वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2024 में 12,400 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए चार समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौते तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी की उपस्थिति में हुए। यह समझौते तेलंगाना के ग्रीन, सस्टेनेबल, समावेशी और परिवर्तनकारी आर्थिक विकास के लिए नींव रखने में मदद करेंगे।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने आने वाले 5-7 वर्षों में 100 मेगावाट के डेटा सेंटर में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की घोषणा की है, जो रिन्यूएबल एनर्जी द्वारा संचालित होगा। एईएल, इस प्रोजेक्ट के लिए विश्व स्तर पर एक सक्षम सप्लायर बेस विकसित करने के लिए स्थानीय एमएसएमई और स्टार्टअप्स के साथ मिलकर काम करेगा। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 600 लोगों को रोजगार मिलेगा।

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) कोयाबेस्टागुडेम में 850 मेगावाट और नचराम में 500 मेगावाट के दो पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट (पीएसपी) स्थापित करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा।

अंबुजा सीमेंट अगले पांच वर्षों में 1,400 करोड़ रुपये का निवेश कर, 6 एमटीपीए सीमेंट प्लांट स्थापित करेगी। यह यूनिट 70 एकड़ में स्थापित की जाएगी, जिससे अंबुजा की क्षमता में काफी वृद्धि होगी। इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह से 4,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
अदाणी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, अदाणी एयरोस्पेस पार्क में काउंटर-ड्रोन और मिसाइल प्रणालियों के रिसर्च, डेवलपमेंट, डिजाइन, मैन्युफेक्चरिंग और एकीकरण के लिए व्यापक इकोसिस्टम स्थापित करने के उद्देश्य से 10 वर्षों में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए तैयार होने वाला विकसित इकोसिस्टम भारत की रक्षा क्षमता को काफी बढ़ाएगा और 1,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करेगा।

अदाणी पोर्टफोलियो के बारे में जानकारी
अहमदाबाद में मुख्यालय वाला, अदाणी पोर्टफोलियो भारत में विविध व्यवसायों का सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ने वाला पोर्टफोलियो है, जिसमें लॉजिस्टिक्स (बंदरगाह, हवाई अड्डे, लॉजिस्टिक्स, शिपिंग और रेल), संसाधन, बिजली उत्पादन और वितरण, नवीकरणीय ऊर्जा, गैस और बुनियादी ढांचे में रुचि है। अदाणी अपनी सफलता और नेतृत्व की स्थिति का श्रेय ‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘अच्छाई के साथ विकास’ के अपने मूल दर्शन को देता है – जो सतत विकास के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत है। समूह स्थिरता, विविधता और साझा मूल्यों के सिद्धांतों के आधार पर अपने सीएसआर कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा और समुदायों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। अधिक जानकारी www.adani.com पर पा सकते हैं।

Bharat Express Desk

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

9 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

18 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

53 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago