खेल

IND vs AFG: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग 11 में 3 बदलाव

India vs Afghanistan 3rd T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रेह तीसरे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए गए हैं. वहीं अफगानिस्तान टीम ने भी अपने प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव किए हैं.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव

बैंगलुरु में भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ मैदान पर उतरी. विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा की जगह पर संजू सैमसन को मौका दिया गया है. वहीं अक्षर पटेल की जगह पर कुलदीप यादव को मौका मिला है. जबकि, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की जगह पर आवेश खान को मौका दिया गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो मैच में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिला था. ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास आज खूद को साबित करने का बड़ा मौका है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले आखिरी मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय टीम का आखिरी मैच है. इसके बाद वर्ल्ड कप तक भारतीय टीम कोई भी टी20 मैच नहीं खेलेगी. ऐसे में वर्ल्ड कप की तैयारी के हिसाब से आज का मैच भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. वहीं भारतीय टीम आज के मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. इस समय टीम इंडिया 2-0 से आगे है.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: संजू सैमसन समेत इन 3 खिलाड़ियों को मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका? ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की अंतिम एकादश

बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. उसके बाद आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी. आईपीएल 2024 के खत्म होने के साथ ही वेस्टइंडीज और यूएसए की मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो जाएगी.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान, मुकेश कुमार.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago