Celebrities Hair Care Secrets
Celebrities Hair Care Secrets: हर कोई बॉलीवुड स्टार्स को देख कर उनके जैसे बाल रखना चाहता है. सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर फैशन से लेकर स्किन केयर तक हर चीज अपने फैंस के साथ समय-समय पर शेयर करते रहते हैं और लोग अक्सर सेलेब्स द्वारा पहने गए ऑउटफिट्स पर पैसा खर्च कर देते हैं, और लोग अक्सर अपने कपड़ों पर पैसे भी खर्च कर देते हैं, लेकिन जब हेयर की बात आती है तो लोग ध्यान नहीं देते हैं. हम जानते हैं कि बड़ें सेलेब्स स्किन और बालों की देखभाल के लिए जिन प्रोडक्ट्स का यूज करती हैं, वे हमारी जेब पर भारी पड़ सकते हैं, लेकिन इस बार हम कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिनका उपयोग बॉलीवुड हसीनाएं भी करती हैं. आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में…
आलिया भट्ट के बाल हमेशा खूबसूरत और शाइनिंग दिखते हैं. ‘Gangubai‘ एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने बालों की अच्छे से देखभाल नहीं कर पाती हैं, लेकिन सिर पर तेल लगाने से वह अपने बालों की सभी समस्याओं को दूर कर लेती हैं. वह शैम्पू वाले दिन से एक दिन पहले बालों में अच्छे से ‘चंपी’ करवाती हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह अक्सर हीट स्टाइलिंग से ब्रेक लेती रहती हैं. वो बालों की नेचुरल नमी को बनाए रखने के लिए कम हीट स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का यूज करती हैं.
यह भी पढ़ें : Tej Patta Benefits: सुबह पानी में तेजपत्ता उबालकर पीने से हेल्थ को मिलते हैं कई फायदे, जानें
दीपिका पादुकोण उन सितारों में से एक हैं जो अपने बालों का खास ख्याल रखती हैं. चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो या रेड कार्पेट लुक, उनके बाल अक्सर अच्छे नजर आते हैं, जिससे उनका लुक और भी कूल लगता है. जानना चाहते हैं कि उनके इतने अट्रैक्टिव बालों का सारा श्रेय किसे जाता है? आपको बता दें कि एक्ट्रेस अपने बालों में नारियल तेल का इस्तेमाल करती हैं. अभिनेत्री ने अपने बालों की सेहत का श्रेय हेयर मसाज को दिया. आप भी दीपिका की इस आदत को अपना सकती हैं और रोजाना अपने बालों की तेल से मालिश कर सकती हैं. इसे धोने से पहले कम से कम एक घंटे के लिए छोड़ दें. यह तरीक़ा आपके बालों को गहरी कंडीशनिंग विधि से चमकदार बना सकती है.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…