लाइफस्टाइल

Diwali 2023: इस बार दिवाली पर बनाएं स्पेशल ब्रेड रसगुल्ला, ये रही आसान रेसिपी

Diwali 2023: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता हैं. इस साल दिवाली 11 नवंबर 2023 को मनाई जाने वाली है. इस त्योहार में लोग मिठाई से एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हैं और घर-घर मिठाई बांटते हैं. ऐसे में अगर आप मीठे में किसी डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए ब्रेड रसगुल्ला बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. जो न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं. इनको बनाना भी काफी सिंपल होता है. इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं ब्रेड रसगुल्ला बनाने की रेसिपी के बारें में-

सामग्री (bread rasgulla ingredients)

  • 6-7 व्हाइट ब्रेड स्लाइसेस
  • 1 कप पानी
  • 1.5 कप चीनी
  • 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई चीनी
  • 1/2 कप गुनगुना दूध
  • 1/2 छोटा चम्मच मैदा
  • बारीक कटा हुई पिस्ता

ब्रेड रसगुल्ला बनाने का तरीका-(how to make bread rasgulla)

  • ब्रेड रसगुल्ला बनाने के लिए 6-7 ब्रेड के स्लाइसेस को इकट्ठा करें और उनके किनारों को काटकर अलग कर दें. ब्रेड में हल्का-सा पानी छिड़ककर उन्हें अलग रख दें.
  • एक तरफ पैन में 1 कप पानी डालकर गर्म करें और उसमें 1.5 कप चीनी डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक चीनी घुल न जाए.
  • ब्रेड को एक कटोरे में लेकर उसे मैश कर लें. इसमें 1 बड़ा चम्मच चीनी का पाउडर और थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर स्मूथ आटा गूंथ लें. अगर आप चाहती हैं कि रसगुल्ला स्पंजी बने, तो उसमें 1/2 छोटा चम्मच मैदा मिला लें. इससे टेक्सचर भी अच्छा आएगा.
  • तैयार आटे की लोइयां बनाएं और उन्हें छोटे-छोटे बॉल्स का आकार देकर एक प्लेट में रख लें. अब प्रेशर कुकर (प्रेशर कुकर हैक्स) में 1 कप पानी डालें और धीरे-धीरे ये सारी बॉल्स डालकर 2 सीटी लगाएं. आप इन बॉल्स को पानी में उबाल भी सकती हैं.
  • चाशनी को चेक कर लें. यदि यह एक तार की बन जाए, तो मतलब चाशनी तैयार है. इसमें बॉल्स डालकर 2-3 मिनट गर्म करें और फिर आंच बंद करके 5 मिनट तक ढककर रख दें. इस तरह से रसगुल्लों में सिरप अच्छी तरह से भर जाएगा.
  • आखिर में बारीक कटे हुए पिस्ता को रसगुल्लों के ऊपर लगाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें.
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

11 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

49 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago