लाइफस्टाइल

क्या आप इस्तेमाल के बाद फेंक देते हैं नींबू के छिलके? अब न करें ये गलती, कई समस्याएं होती हैं दूर

Use Of Lemon Peels: आमतौर पर हर घर में गर्मियां आते ही नींबू का इस्तेमाल किया जाता है. चाहे आप स्वादिष्ट नींबू पानी बना रहे हों, खाने में स्वाद जोड़ रहे हों या घर को चमकाने की बात हो नींबू का रस काफी बेहतरीन साबित होता है. हालाँकि अक्सर लोग नींबू का रस निकालने के बाद नींबू के छिलकों को फेंक देते हैं क्योंकि आपको लगता है कि ये वेस्ट चीज हैं, लेकिन आप चाहें तो नींबू के छिलके का इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं. सभी जानते हैं कि यह सेहत के लिए काफी काम आता है. इतना ही नहीं नींबू का छिलका आपके लिए और भी कई तरह के फायदे का सौदा साबित हो सकता है. आइए हम आपको बताते हैं नींबू के छिलके के फायदे…

ग्रीन टी में डालें

ग्रीन टी में डालने के लिए आप नींबू के छिलके को फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं. इन छिलके को ग्रीन टी में डालने से उसका स्वाद बढ़ जाता है. ग्रीन टी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है.

वेट लॉस (Use Of Lemon Peels)

नींबू का छिलका वेट लॉस करने में काफी फायदेमंद होता है. नींबू के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर रोज पानी के साथ एक चम्मच पीया जाए तो जल्दी ही वजन कम होने लगता है. नींबू के छिलके में कम कैलोरी होती है. इसके अंदर फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी और डी भी होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में हेल्प करता है.

त्वचा (Use Of Lemon Peels)

घुटने या कोहनी का रंग सांवला हो गया है तो उसका कालापन दूर करने के लिए नींबू के छिलके को पीसकर घुटने पर लगा सकते हैं. इसके अलावा नींबू के छिलके को नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करेंगे तो आपका शरीर सारा दिन तरोताजा महसूस करेगा. पसीने की बदबू से परेशान हैं तो अंडरआर्म्स में नींबू के छिलके को रगड़ने से बदबू दूर हो जाएगी.

यह भी पढ़ें : गर्मियों में इन कारणों से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर्स

दांतों की चमक

धातु की चमक के लिए आप नींबू के छिलके से इस समस्या का समाधान कर सकते हैं. नींबू के छिलके में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं. इसके पाउडर से दांत साफ करने से पायरिया, दांतों का पीलापन, दांतों का इंट्रैक्शन आदि में काफी राहत मिलती है. इसके मंजन से पीली दांत चमक जाते हैं और उनकी मजबूती बढ़ जाती है.

Uma Sharma

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

2 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

44 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

47 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago