चुनाव

आखिर फॉर्म 17C में है क्या? जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग में छिड़ गई बहस!

What is Form 17C Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई, जिसके जरिये मांग की गई है कि चुनाव आयोग अपनी वेबसाइट पर फॉर्म 17C की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करे. ऐसा इसलिए क्योंकि कई राजनीतिक पार्टियां दावा कर रही हैं कि चुनाव वाले दिन वोटिंग प्रतिशत कुछ और होता है और अगले हफ्ते कुछ और नजर आता है.

कुल मिलाकर राजनीतिक पार्टियां वोटिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी का आरोप लगा रही हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर आखिर फॉर्म 17C क्या है, जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग में बहस छिड़ गई.

फॉर्म क्या 17C है

कंडक्ट ऑफ इलेक्शन रूल्स 1961 के मुताबिक, दो प्रकार के फॉर्म होते हैं- 17A और दूसरा 17C. दोनों ही फॉर्म में मददाताओं का डेटा होता है. फॉर्म 17A में पोलिंग अफसर वोट डालने आने वाले प्रत्येक मतदाता का डिटेल दर्ज करता है. इसके अलावा 17C में वोटर टर्नआउट का डेटा भरा जाता है. यहां खास बात ये है कि 17C को वोटिंग की समाप्ति के बाद भरा जाता है, जिसकी एक कॉपी प्रत्येक उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट को भी दी जाती है.

इसके अलावा 17C में एक बूथ पर तमाम रजिस्टर्ड वोटर्स और वोट देने वाले वोटर्स का डाटा होता है, जिसके जरिये इस बात की जानकारी हासिल की जाती है कि किसी पोलिंग बूथ पर कितने प्रतिशत वोटिंग हुई. ये डेटा चुनाव आयोग की वोटर टर्नआउट ऐप पर भी उपलब्ध नहीं होता है. फॉर्म 17C के दो हिस्से हैं, जिसके पहले हिस्से में वोटर टर्नआउट का डेटा भरा जाता है, जबकि दूसरे भाग में काउंटिंग के दिन रिजल्ट भरा जाता है.

क्यों जरूर है फॉर्म 17C

चुनाव संचालन नियम 1961 के 48S अनुसार, प्रत्येक बूथ के पोलिंग एजेंट की जिम्मेदारी है कि वह ईवीएम में डाले गए हर वोट का रिकॉर्ड रखे. प्रत्येक उम्मीदवार का पोलिंग एजेंट इसकी मांग कर सकता है. पोलिंग अधिकारी फॉर्म 17C की एक कॉपी पोलिंग एजेंट से दस्तखत लेकर ही देता है. चुनाव आयोग में धांधली और ईवीएम में छेड़छाड़ को रोकने के लिए यह जरूरी माना गया है.

यह भी पढ़ें: ECI Vs SC: ‘मतदान केंद्र-वार आंकड़े जारी करने से अराजकता फैल जाएगी’, निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से ऐसा क्यों कहा?

-भारत एक्सप्रेस 

Dipesh Thakur

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

4 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

21 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

25 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

31 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago