लाइफस्टाइल

Youtube Videos और Reels के व्यूज बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, मिनटों में दिखेगा असर!

Youtube Tips: आजकल YouTube की जगह Short Video और Reels का क्रेज काफी बढ़ गया है. लोग सोशल मीडिया से घर बैठे पैसे भी खूब कमा रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें, यूट्यूब से पैसा कमाने के लिए वीडियो के व्यूज बढ़ना यानी वायरल होना बेहद जरुरी है. कई बार लोग वीडिओ तो बना लेते हैं, लेकिन उसपर ठीक से काम नहीं करते हैं. वीडियो बनाने से लेकर अपलोड करने तक कई ऐसी चीजें हैं, जिसे फॉलो करना बेहद जरुरी होता है. बिना इसके यूट्यूब पर व्यूज नहीं बढ़ते हैं और ना ही अच्छी अर्निंग हो पाती है. अगर आप भी यूट्यूब पर वीडियो बनाकर थक चुकी हैं और वीडियो वायरल नहीं हो रही है तो यहां हम बताएंगे आपको कुछ टिप्स, जिसकी मदद से आपके अकाउंट की रीच बढ़ सकती है.

बता दें कि Instagram और Facebook और WhatsApp तीनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta कंपनी के हैं. ऐसे में अगर आप Instagram पर Reel बनाते हैं, तो उसका फायदा यह होता है कि इसे Facebook पर ऑटोमेटिक शेयर करने का ऑप्शन दिया जाता है. साथ ही आप Reels को WhatsApp मैसेज और स्टेट्स के तौर पर शेयर कर सकते हैं. इस तरह आप Reels पर मैक्सिमम ट्रैफिक हासिल कर सकते हैं.

कंटेंट क्वालिटी का रखें ध्यान

यूट्यूब विडिओ बनाने से पहले ये जरूरी बात है कि आप अपने कंटेंट क्वालिटी बढ़िया रखें. सही से एडिट की हुई वीडियो व्यूअर्स को ज्यादा पसंद आएगी.

कीवर्ड का रखें ख्याल

YouTube वीडिओ अपलोड करते समय आपको कीवर्ड का खास ख्याल रखना जरुरी है. ध्यान रहे कीवर्ड हमेशा व्यूअर्स को ध्यन में रखते हुए बनाना होता है.

सोशल मीडिया पर करें प्रमोट

वीडियो बनाने के बाद आप इसे अपने सोशल मीडिया पर प्रमोट जरुर करें. ऐसा करने से आपके व्यूअर्स बढ़ सकते हैं. साथ ही अपनी वीडियो ज्यादा लोगों को देखने के लिए भी आप एनकरेज कर सकती हैं.

अन्य यूट्यूबर्स के साथ कोलेबरेशन करें

अपनी अकाउंट की रीच बढ़ाने के लिए आप दूसरे यूट्यूबर्स के साथ कोलेबरेशन कर सकती हैं. इससे उनके व्यूअर्स भी आपके अकाउंट पर वीजिट करेंगे. (एक्सपर्ट से जानें स्टूडेंट्स कैसे कर सकते हैं स्मार्ट सेविंग)

यूट्यूब ट्रेंड को करें फॉलो

यूट्यूब पर लगातार कुछ न कुछ नए ट्रेंड आते हैं. अगर आप इन ट्रेंड्स को फॉलो करके कुछ न्यू क्रिएटिविटी करते हैं तो आपकी वीडियो पर ज्यादा व्यूज आ सकते हैं.

लगातार करें वीडियो अपलोड

वीडियो की रीच बढ़ाने के लिए जरुरी है कि लगातार नए वीडियो पब्लिश करते रहे. इससे आपके व्यूअर्स आपके साथ बने रहेंगे.

इफेक्ट्स का करें सही इस्तेमाल

वीडियो में इफेक्ट्स और एनिमेशन का सही इस्तेमाल करना भी जरुरी है. जानकारी के लिए बता दें कि इफेक्ट्स और एनिमेशन आपकी वीडियो को बेहतर बनाने में मदद करता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

12 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

45 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

46 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

1 hour ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

1 hour ago