दुनिया

TOURISM: राम मंदिर का दर्शन करने के बाद लंका की करो तैयारी! IRCTC ने लांच किया सस्‍ता टूर पैकेज, देखें कितना खर्चा आएगा

IRCTC News: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से ही लाखों भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं तो वहीं राम भक्‍तों की इस खुशी में चार-चांद लगाने के लिए सरकारी कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) जबरदस्‍त प्‍लान लेकर हाजिर हुई है. अयोध्‍या में दर्शन के बाद अगर लंका जाने का मौका मिले वो भी कम दाम में तो इससे बड़ी खुशी की बात भला क्या हो सकती है राम भक्तों के लिए.

दरअसल उन राम भक्तों के लिए ये पैकेज आईआरसीटीसी लेकर आया है, जो अयोध्‍या में राम लला के बाद लंका जाकर भागवान राम से जुड़ी ऐतिहासिक जगहों को देखना चाहते हैं और वहां के प्रमुख टूरिस्‍ट स्‍पॉट पर घूमने की पूरा आनंद उठाना चाहते हैं. इसके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने श्री रामायण यात्रा (SHRI RAMAYAN YATRA) के नाम से पैकेज शुरू किया है. अगर लंका के टूर पर जाना चाहते हैं तो, आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-UP News: 28 देशों में यूपी के पर्यटन स्थलों को लेकर होगा इंटरनेशनल रोड शो, ‘ब्रांड यूपी’ को प्रमोट करने के लिए योगी सरकार ने दिए ये निर्देश

ये सब है इस पैकेज में शामिल

बता दें कि इस पैकेज में आने-जाने का फ्लाइट टिकट के साथ ही लंका में रुकने के लिए होटल का खर्चा भी शामिल है. तो इसी के साथ सुबह के नाश्‍ते से लेकर दोपहर के खाने और रात का डिनर तक को इस पैकेज में शामिल किया गया है. इसके अलावा श्रीलंका में घूमने के लिए राम भक्तों को लग्‍जरी बस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जबकि टूरिस्‍ट गाइड या एस्‍कॉर्ट भी इसी पैकेज के तहत उपलब्ध कराया जाएगा.

पैकेज में आएगा इतना खर्चा

तो वहीं पैकेज के अगर खर्चे की बात करें तो एक यात्री को इस पूरे टूर के लिए 82,700 रुपये चुकाने पड़ेंगे, जिसमें सभी सुविधाएं शामिल होंगी. अगर डबल ऑक्‍यूपेंसी के साथ कोई यात्रा कर रहा है तो उसे 65,000 रुपये प्रति व्‍यक्ति के हिसाब से चुकाने होंगे. तो वहीं अगर 3 लोग एक साथ यात्रा करना चाहते हैं और एक ही रूम में ठहरना चाहते हैं तो 63 हजार रुपये लगेगा. इसके अलावा अगर साथ में बच्‍चा भी है और इसके लिए अलग बेड चाहते हैं तो उसका पूरा खर्च 49,500 रुपये होगा, जबकि बिना एक्‍स्‍ट्रा बेड के बच्‍चे के टूर का खर्च 47 हजार रुपये होने की सम्भावना है.

इतने दिन का होगा ये टूर

अगर IRCTC की वेबसाइट देखें तो मालूम होता है कि, रामलला के दर्शन करने के बाद श्रीलंका जाने की चाह रखने वाले के लिए ये टूर पैकेज 5 रातों और 6 दिन का होगा. इसके हिसाब से कोलंबो, कैंडी, निगोंबो और नुआरा इलैया के प्रमुख टूरिस्‍ट स्‍पॉट पर राम भक्त को घुमाया जाएगा. इसमें कई ऐसे पर्यटन स्‍थल शामिल हैं, जो भगवान श्री राम से जुड़े हुए हैं. बता दें कि, यात्रा की शुरुआत 10 मार्च, 2024 को नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से होगी और वापसी में यात्रियों को यहीं लाकर छोड़ा भी जाएगा.

ये डॉक्‍यूमेंट होंगे जरूरी

बता दें कि, अगर लंका की यात्रा इस टूर पैकेज के हिसाब से करना चाहते हैं तो यात्री को अपने साथ कुछ जरूरी डॉक्‍यूमेंट भी लेकर चलने पड़ेंगे. IRCTC की वेबसाइट के मुताबिक, कम से कम 6 महीने की वैलिडिटी वाला पासपोर्ट आपके पास होना चाहिए. इसके अलावा सभी यात्रियों को कोरोना के 2 डोज वैक्‍सीन लेने का सर्टिफिकेट भी साथ रखना होगा. तो वहीं श्रीलंका से वापसी की तारीख से लेकर 6 महीने का वैलिड पासपोर्ट भी होना अनिवार्य है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

13 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

52 minutes ago

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

1 hour ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

1 hour ago