लाइफस्टाइल

ग्लोइंग स्किन के लिए जरूर ट्राई करें हल्दी और दही का ये फेस पैक, जानें बनाने की विधि और फायदे

Benefits Of Turmeric And Curd Face Pack: दही एक ऐसी चीज है, जो हर घर में आसानी से मिल जाती है. दही के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दही त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. जी हां दही में गुड बैक्टीरिया और लैक्टिक एसिड भरपूर होते हैं जो डार्क स्किन और सनबर्न जैसी समस्याओं से बचाता है. त्वचा पर दही लगाने से चेहरे को पोषक तत्व मिलते हैं और सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

दहीं में कुछ और चीजों को मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं. हल्दी इन्हीं में से एक है. चेहरे पर दही और हल्दी को साथ मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो और निखार आ जाता है. आइए हम आपको बताते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए आप दही और हल्दी का फेस पैक कैसे बनाएं और कया हैं इसके फायदे.

हल्दी: हल्दी का उपयोग त्वचा के लिए सबसे फायदेमंद और प्रभावी तरीका माना गया है. यह त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है. हल्दी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज के वजह से त्वचा हेल्दी और चमकदार हो जाती है.

दही: दही में लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह स्किन को नरम और मोइस्चराइज करता है और चमकदार बनाता है.

यह भी पढ़ें : अगर आप भी रातभर कानों में लगाए रहते हैं Eearbuds तो हो जाएं सावधान, सामने आई WHO की डरा देने वाली रिपोर्ट

ऐसे बनाएं हल्दी और दही का फेस पैक (Benefits Of Turmeric And Curd Face Pack)

हल्दी और दही का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में दो चम्मच हल्दी और एक कप दही डाल दें. अब उसे अच्छे तरह से मिलाएं, ताकि पेस्ट बन जाए. अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे तरीके से लगाएं. इसे लगाने के बाद 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर अपने चेहरे को धो लें. ध्यान दें कि आप इस पेस्ट को अपनी आंखों के चारों ओर न लगाएं.

हल्दी और दही का फेस पैक लगाने की फायदे (Benefits Of Turmeric And Curd Face Pack)

हल्दी और दही लगाने से स्किन के रूखेपन वाले हिस्से को निखार मिलता है. यह त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे आराम देता है. यह ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने में मदद करता है और स्किन को मुलायम रखता है. इससे चेहरे पर दिखने वाली पिगमेंटेशन से भी राहत मिलती है. स्किन पर होने वाले पिंपल्स की समस्या दूर हो जाती है. हल्दी और दही का पेस्ट चेहरे पर लगाने से टैनिंग भी कम हो सकती है.

Uma Sharma

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

15 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

18 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

49 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

55 minutes ago