मनोरंजन

क्या आप जानते हैं सायरा बानो को दिलीप साहब ने क्यों कहा था ‘नींद की गोली’? जानें इसकी वजह

Dilip Kumar Saira Banu Story: बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार का दिल बॉलीवुड की उस हसीना पर आया, जो उम्र में उनसे 22 साल छोटी थी. यह हसीना कोई और नहीं, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा सायरा बानो हैं. 23, अगस्त 1944 को पैदा हुई सायरा आज 80 साल की हो चुकी हैं. ‘झुक गया आसमान’ के मदहोश कर देने वाले गाने ‘तुमसे मिली नजर के मेरे होश उड़ गए’ से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली सूबसूरत अभिनेत्री सायरा बानो आज भी अपने फैंस की चहेती हैं. आज भी उनके गीत लोगों के दिलों पर राज करते हैं.

खूबसूरती में किसी से कम नहीं थीं सायरा बानो (Dilip Kumar Saira Banu Story)

आज अभिनेत्री शायद पर्दे पर भले ही नजर न आतीं हो, मगर वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं. अपनी मौजूदगी का एहसास सोशल मीडिया के जरिए कराती रहती हैं. एक्ट्रेस अपने दिलीप साहब और गुजरे दिनों से जुड़ी यादें साझा कर बीते दौर में ले जाती हैं. अपनी खूबसूरती और किरदार के दम पर हिंदी फिल्म जगत में मुकाम हासिल करने वाली सायरा बानो ने महज 17 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था. वह 60 और 70 के दशक की उन महान अभिनेत्रियों में शुमार थीं, जो फिल्मों के लिए सबसे ज्यादा चार्ज करती थी। उनकी मां नसीम बानो भी खूबसूरती में किसी से कम नहीं थीं वह भी एक एक्ट्रेस थीं. वहीं सायरा के पिता एहसान-उल-हक एक निर्माता थे.

दिलीप कुमार क्यों कहते थे ‘नींद की गोली थीं’ (Dilip Kumar Saira Banu Story)

सायरा का बचपन लंदन में बीता, बाद में वह भारत आईं थीं. बचपन से ही वह एक अभिनेत्री बनने को सपना देखा करती थीं, जो उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर पूरा किया. बॉलीवुड में कदम रखने के साथ ही वह बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को मन ही मन चाहने लगी थी. अभिनेता उस समय 44 साल के थे, मगर जब प्यार हो जाए तो उम्र मायने नहीं रखती. दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने 11 अक्टूबर 1966 को शादी कर ली. उस समय सायरा 22 की और दिलीप कुमार 44 साल के थे. अपने साहब से जुड़ा एक बहुत रोचक किस्सा सायरा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि साहब की वो ‘नींद की गोली थीं.’

यह भी पढ़ें : ‘शोले’ का रीमेक बनाना चाहते हैं सलमान खान, ‘जय’-‘वीरू’ और ‘गब्बर’ के सवाल पर क्या बोले बॉलीवुड के भाईजान

उन्होंने अपने लंबे पोस्ट में लिखा था- साहब (दिलीप कुमार) एक ऑल टाइम ग्रेट एक्टर थे. उनके लिए हर चीज उपलब्ध थी, फिर भी बहुत लोगों को नहीं पता कि उन्हें गंभीर इनसोम्निया (नींद न आने की परेशानी) थी. हमारी शादी से पहले, दवा लेने के बाद भी, वो सुबह तक जागते रहते थे. हालांकि, एक बार जब हमारी शादी हो गई और एक दूसरे के बिना हमारा रहना मुश्किल हो गया, तब वो वक्त पर सोने लगे. उन्होंने मुझे एक क्यूट निकनेम भी दिया था, बड़े प्यार से ये कहते हुए कि सायरा, तुम मेरी नींद की गोली हो, तुम्हीं मेरा तकिया हो.’ वो जिस प्यार से ये कहते थे, उसे याद करके मैं आजतक हंस पड़ती हूं.’

Uma Sharma

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

2 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

44 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

48 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago