Health Tips: अगर आपको आलू खाना पसंद है, तो कोशिश करें कि इसे फ्रेंच फ्राइज की जगह उबालकर, भूनकर या मैश करके खाएं. एक ताजा रिसर्च के अनुसार, हफ्ते में तीन बार फ्रेंच फ्राइज खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा 20% तक बढ़ सकता है. यह अध्ययन 30 साल तक 2 लाख से ज्यादा वयस्कों पर किया गया.
उबला और भुना आलू नहीं बढ़ाता खतरा
शोध में पाया गया कि उबले, भुने या मैश किए गए आलू डायबिटीज का जोखिम नहीं बढ़ाते. अगर आलू की जगह साबुत अनाज खाया जाए, तो खतरा और भी कम हो जाता है.
शोध कहां हुआ
यह रिसर्च ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (BMJ) में प्रकाशित हुई है. हार्वर्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर वाल्टर विलेट के नेतृत्व में यह अध्ययन हुआ. उन्होंने कहा छोटे-छोटे बदलाव भी हमारे स्वास्थ्य पर बड़ा असर डाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें: डेंगू से ठीक होने के बाद भी हो रही है कमजोरी? तो जल्दी रिकवर होने के लिए अपनाएं ये 4 सुपरफूड्स, मिलेगी ताकत
फ्रेंच फ्राइज छोड़ें, हेल्दी विकल्प अपनाएं
प्रो. विलेट के अनुसार, फ्रेंच फ्राइज को डाइट से कम करके और साबुत अनाज जैसे हेल्दी विकल्प लेने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा घटाया जा सकता है.
अध्ययन में क्या निकला?
- 2 लाख से ज्यादा पुरुष और महिलाएं शामिल है.
- 30 साल तक डाइट पर नज़र रखी गई
- इस दौरान 22,299 लोगों को टाइप-2 डायबिटीज हुई.
- आलू की जगह साबुत अनाज लेने से खतरा 4% कम
- फ्रेंच फ्राइज की जगह साबुत अनाज लेने से खतरा 19% घटा
- यहां तक कि रिफाइंड ग्रेन्स भी फ्रेंच फ्राइज से बेहतर साबित हुए
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


