देश

“नीतीश कुमार में पीएम बनने के सारे गुण”, JDU के बाद अब RJD विधायक की मांग

Bihar Politics: एक तरफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात नहीं बन रही, वहीं दूसरी तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग तेज हो गई है. नीतीश की पार्टी जेडीयू के नेता तो मांग कर ही रहे थे, अब आरजेडी के एक नेता ने भी नीतीश को विपक्ष की ओर से पीएम उम्मीदवार बनाने की मांग कर डाली है.

बिहार से हों अगला पीएम: भाई वीरेंद्र

आरजेडी प्रवक्ता भाई वीरेंद ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार में पीएम बनने के सारे गुण हैं. वीरेंद्र ने कहा कि 2024 में बिहार से ही पीएम बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने विपक्षी दलों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने राज्यों का दौरा कर विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की और ‘इंडिया’ बनाने के लिए राजी किया. भाई वीरेंद्र ने कहा कि उन्हीं की अध्यक्षता में विपक्षी दलों की बैठक पटना में हुई.

बता दें कि भाई वीरेंद्र ने पहली बार ये बयान नहीं दिया है. उन्होंने पहले भी कहा था कि देश के पहले राष्ट्रपति बिहार से थे. एक पीएम भी बिहार से होनी चाहिए. हर राज्य के लोगों की इच्छा होती है कि प्रधानमंत्री उनके राज्य के हों. भाई वीरेंद्र ने कहा था कि देश में संपूर्ण क्रांति का आगार 1974 में बिहार से हुआ था. फिर एक बार बिहार के लोगों ने ही विपक्ष को एकजुट करने का काम किया है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में ओवैसी का ये प्लान उड़ा देगा कांग्रेस की नींद!

लेसी सिंह ने भी की थी नीतीश को पीएम बनाने की मांग

बता दें कि भाई वीरेंद्र से पहले जदयू कोटे से मंत्री लेसी सिंह ने भी नीतीश कुमरा को पीएम मैटेरियल बताया था. बताते चलें कि विपक्षी दलों के गठबंधन में भले ही संयोजक का नाम फाइनल न हुआ हो लेकिन पीएम उम्मीदवार के रूप में नीतीश कुमार का नाम जोर शोर से आगे बढ़ाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

17 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

1 hour ago

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

3 hours ago