लाइफस्टाइल

Morning Drinks: रोज सुबह खाली पेट पी लें ये 5 ड्रिंक्स, हमेशा रहेंगे फिट और हेल्दी

Morning Drinks: अक्सर लोग चाय की चुस्की के साथ दिन की शुरुआत करते है. आज भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जो बेड टी कल्चर को ही फॉलो करते हैं. खाली पेट चाय पीने से शरीर में कई बार एसिडिटी की समस्या बढ़ने लगती है. ऐसे में अगर हम हेल्दी फूड्स या ड्रिंक्स लेकर अपने दिन की शुरुआत करेंगे, तो हमेशा स्वस्थ रह सकते हैं. क्योंकि सुबह हम जो कुछ भी खाते हैं, हमारा शरीर में उनके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है. ऐसे में जरूरी है सुबह खाली पेट कुछ हेल्दी खाया या पिया जाए.आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप सुबह खाली पेट पी सकते हैं.

नींबू पानी

सुबह खाली पेट नींबू पानी अधिकतर लोग पीते ही हैं. आप भी इसे अपनी मॉर्निंग ड्रिंक डाइट में शामिल कर सकते हैं. खाली पेट नींबू पीने से फैट बर्न होने में मदद मिलता है. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है. इसके लिए आप गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाएं. आप चाहें तो इसमें अदरक का रस, पुदीने का रस, शहद आदि भी मिला सकते हैं. इससे आपको एक ड्रिंक में ही कई पोषक तत्व मिल जाएंगे.

फलों का जूस

सुबह खाली पेट फलों का जूस पीना भी काफी फायदेमंद होता है. इससे शरीर फलों में मौजूद सारे पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है. आप सुबह खाली पेट संतरा, अनार, सेब आदि का जूस पी सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें फूलों का जूस घर पर बनाकर ही पीना चाहिए. साथ ही इसमें चीनी नहीं मिलानी चाहिए. सुबह खाली पेट फलों का जूस पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है, शरीर में जमा सारी गदंगी आसानी से निकल जाती है और वजन भी कंट्रोल में रहता है.

जीरा का पानी

जीरा-पानी-सुबह की शुरुआत जीरा-पानी से करें. जीरा में भी कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर पाया जाता है जिसे पीने के बाद दिन भर भूख नहीं लगती. साथ ही जीरा-पानी बॉडी और माइंड दोनों को दिनभर तरोताजा रखता है. जीरा में एरोमा वाला गुण भी है जिसके कारण ब्लॉटिंग, कॉन्स्टिपेशन की समस्या भी खत्म हो जाती है.

मेथी का पानी

अगर वजन घटाने के लिए आप सब कुछ कर के थक गए हैं तो अब रोज सुबह खाली पेट मेथी पानी से अपने दिन की शुरुआत करें. मेथी के दाने में प्रचूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होता है. मेथी के पानी को बनाने के लिए आप रात भर मेथी के दाने को पानी में भिगो दें और सुबह इसे छान कर पी लें. इसका दूसरा तरीका यह है कि सुबह में मेथी के पानी के साथ उबाल लें और ठंडा कर पीएं.

हल्दी और काली मिर्च का पानी

हल्दी और काली मिर्च-अगर आप वजन कम करना चाहते हैं सुबह उठते ही पानी को ब्यॉल कीजिए और उसमें थोड़ी सी हल्दी और काली मिर्च का पाउडर डाल दीजिए. इसके बाद इसे छान लीजिए और चाय की तरह सेवन कीजिए. एक महीने के अंदर भारी-भरकम शरीर पतला होने लगेगा.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

26 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

46 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

47 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

51 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago