दुनिया

Drone Attack On Ship: अरब सागर में व्यापारिक जहाज पर ड्रोन से हमला, सऊदी अरब से भारत आ रहा था, नौसेना ने मदद को भेजा युद्धपोत

Drone attack On Ship In Sea: अरब महासागर में एक व्यापारिक जहाज पर ड्रोन हमले के बाद आग लगने की खबर आई है. जहाज पर आग लगने की सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल सक्रिय हो गए. भारतीय तटरक्षक बल का जहाज ICGS Vikram पोरबंदर से 217 समुद्री मील दूर घटनास्‍थल की ओर से रवाना हो गया.

पता चला है कि समुद्र में जिस जहाज पर हमला हुआ, वो सऊदी अरब के एक बंदरगाह से भारत के मैंगलोर बंदरगाह पर आ रहा था. आधे रास्ते में ही पानी के अंदर उस पर अज्ञात हमला हुआ…जिससे उसमें आग लग गई. कुछ समाचार समूहों के मुताबिक, जहाज पर रसायन टैंकर थे. इसके अलावा उस पर आॅयल टैंकर होने की भी सूचना मिली हैं. बताया जा रहा है कि उस जहाज से आखिरी बार सऊदी अरब को फोन किया गया था.

एक अरबियन न्यूज चैनल ने बताया कि अरब सागर में शनिवार शाम को व्यापारिक जहाज MV Chem Pluto में ड्रोन हमले के कारण आग लगी. बहरहाल, आग बुझाई जा चुकी है, लेकिन घटना का असर कामकाज पर पड़ा है. न्यूज एजेंसी एएफपी मुताबिक, ब्रिटिश सेना की यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे ने कहा कि व्यापारिक जहाज इजरायल से जुड़ा है और हमले का शक हूती विद्रोहियों पर है. हालांकि इस हमले में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

13 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

14 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

18 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

55 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

60 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

1 hour ago