Health Tips: चाय के बीना हम भारतीयों के दिन की शुरुआत की कल्पना करना भी मुश्किल है. सुबह आंख खुलने के साथ ही लोग पहले हाथ में चाय का कप लेना पसंद करते हैं, बाद में कोई काम करते हैं. दूध, चाय की पत्ती और चीनी से बनी चाय जुबान को तो लुभाती है, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होती है. चाय में चीनी का इस्तेमाल होने की वजह से ये डायबिटीज, इम्यून फंक्शन और मोटापे की वजह बन सकती है. यही वजह है आजकल लोग सफेद चीनी की बजाय आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि कई लोगों को आर्टिफिशियल स्वीटनर भी हेल्दी नहीं लगते हैं. ऐसे में लोग चाय में मिठास लाने के लिए नैचुरल तरीका खोजते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो चाय में चीनी और आर्टिफिशियल स्वीटनर के बजाय खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आसान भाषा में इसे खजूर भी कहा जाता है. खजूर की चाय मिठास के साथ-साथ कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है. तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जा सकती है खजूर की चाय और इसके फायदों के बारे में.
खजूर की चाय को बनाने के लिए सबसे पहले पानी और दूध को एक सॉस पैन में मिलाकर खजूर डालें उसके बाद दूध में खजूर को तब तक उबालें, जब तक कि यह मिठास न छोड़ दें. फिर हमेशा कि तरह चाय की पत्ती और मसाले डालकर इसे पकाएं. आपकी खजूर की चाय सेवन के लिए तैयार हो चुकी है.
खजूर में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कोलेस्ट्रोल को मैनेज करके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं, खजूर का सेवन करने से शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. जाहिर सी बात है जब ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा तो हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम करने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़े:World Music Day: म्यूजिक सुनने से तेज होती है याददाश्त, इन 5 फायदों को जान हैरान हो जाएंगे आप
खजूर में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम होता है जो इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करने और स्ट्रांग बनाने में मदद करता है. जब हमारा इम्यून सिस्टम सही रहता है, तो मौसमी बीमारियां जैसे, सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या से बचा जा सकता है.
सफेद चीनी की चाय पीने से अक्सर लोगों को कब्ज और पाचन संबंधी समस्या हो जाती है. वहीं, खजूर की चाय पाचन संबंधी समस्याओं को खत्म करने के लिए अच्छा माना जाता है. खजूर में हाई फायबर पाया जाता है जो पेट से संबंधित बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है.
-भारत एक्स्प्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…