लाइफस्टाइल

चेहरे पर फेशियल जैसा ग्लो चाहिए तो आलू को इन 4 तरीकों से करे इस्तेमाल, स्किन रहेगी साफ़ और बेदाग

Skin Care: अक्सर लोग स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए तरह-तरह की होम रेमेडीज ट्राई करते हैं. लेकिन बात जब स्किन ब्यूटी की हो, तो इसमें आलू के रस की भी अहम भूमिका होती है. यह सब्जी इतनी आम है कि हर घर में आसानी से मिल जाती है. इसे स्किन केयर में इस्‍तेमाल करना भी आसान होता है. आलू के रस से अगर हम चेहरे पर मसाज करें,तो इससे त्वचा के काले धब्‍बे साफ हो जाते हैं. यही नहीं, आलू के रस में अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर अगर हम चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे स्किन पोर्स बेहतर होते हैं और आप जवां दिखते हैं. तो आइए जानते हैं इसके इस्तेमाल का तरीका.

आलू के रस का स्किन केयर में उपयोग

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्‍बे हो गए हैं और एजिंग का असर दिखाई दे रहा है तो आप आधे आलू को पीस कर उसका रस निकालें और उसमें दो चम्मच दूध मिलाएं. इस मिश्रण को कॉटन की मदद से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं. उसके आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें. अगर आप हफ्ते में दो बार इसका इस्‍तेमाल करते हैं, तो आपके चेहरे से दाग-धब्बे कम होंगे और चेहरा जवां नज़र आने लगेगा.

झुर्रियां को करे दूर

झुर्रियां यानी बढ़ती उम्र के संकेत होते हैं. यूं तो पार्लर में इन्हें दूर करने के लिए ट्रीटमेंट होते हैं, लेकिन ये महंगे ट्रीटमेंट हर किसी के बजट में नहीं होते हैं. ऐसे में झुर्रियों को दूर रखने के लिए आप आलू के रस को हर दिन चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर पानी से चेहरा साफ कर लें. कुछ ही दिनों में आपको अंतर नज़र आने लगेगा.

ये भी पढ़े :Adipurush के मेकर्स ने टिकट के दामों को लेकर किया बड़ा ऐलान, 22 -23 जून को सिनेमाघरों में…

आलू और टमाटर का रस

आलू और टमाटर को मिलाकर भी फेस पैक बनाया जा सकता है. एक्ने की दिक्कत पर खासकर इस पैक का अच्छा असर नजर आता है. एक टमाटर के रस में 2 चम्मच शहद और एक चम्मच भरकर आलू का रस मिलाएं. उसके बाद 10 मिनट लगाकर रखे फिर धो लें. स्किन के बंद रोम छिद्र भी साफ हो जाएंगे.

मुलतानी मिट्टी का फेस्क मास्क

मुल्तानी मिट्टी और आलू के रस में गुलाब जल मिलाकर पेस्‍ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं. जब ये सूख जाए तो चेहरे को अच्‍छी तरह से साफ कर लें. इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं. अगर आप पिंपल्‍स से परेशान रहते हैं, तो इसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

Akansha

Recent Posts

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

17 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

20 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

51 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

57 minutes ago