खेल

IND vs PAK: भारत-पाक फुटबॉल मैच में हुई झड़प, हाथापाई की आई नौबत, देखिए VIDEO

India vs Pakistan, VIDEO: खेल का मैदान और खेल चाहे जो भी हो, बात अगर भारत बनाम पाकिस्तान की होती है तो फैंस के बीच हलचल मच जाती है. खिलाड़ियों के परफॉर्मेन्स के अलावा और मैदान में मुकाबले के दौरान बहुत कुछ दिखना तय है. ऐसा ही नजारा एक बार फिर दिखा हालांकि इस बार जंग का मैदान फुटबॉल ग्राउंड था. बुधवार को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में 2023 SAFF चैंपियनशिप 2023 में हुई भारत-पाकिस्तान भिड़ंत को लेकर काफी चर्चा थी. जबकि भारत ने यह गेम आसानी से 4-0 से जीत लिया, खेल के दौरान काफी ड्रामा हुआ क्योंकि भारत के कोच इगोर स्टिमक को लाल कार्ड दिखाया गया और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा.

क्या था पूरा मामला?

इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को शुरुआत से ही बैकफुट पर धकेल दिया था. अब भारत के खिलाफ हारते हुए पाकिस्तान शांत कैसे बैठ सकता है इसलिए ये बवाल खड़ा हुआ. दरअसल, भारत पाकिस्तान से 2-0 से आगे था और मुकाबला अपने पहले हाफ के अंतिम लम्हों में था. पाकिस्तान को दिख रही हार चुभ रही थी इस बीच भारतीय कोच का विरोध करना पाकिस्तान खिलाड़ियों को कैसे रास आता. लिहाजा वो इगोर स्टीमैक के साथ हाथापाई पर उतर आए. जहां स्टिमैक को लाल कार्ड दिखाया गया, वहीं पाकिस्तान के मैनेजर शहजाद अनवर, खिलाड़ी आर नबी और भारत के डिफेंडर को लड़ाई के कारण येलो कार्ड दिखाया गया.

ये भी पढ़ें: ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा इंग्लैंड का गुरूर, ‘बैजबॉल’ का बनाया मजाक, एशेज सीरीज में 1-0 से आगे कंगारू

भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से रौंदा

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री एक बार फिर जीत के हीरो रहे. ये खिलाड़ी पाकिस्तान टीम पर कहर बनकर टूट गया और एक शानदार हैट्रिक जमाई. उनके इस धमाकेदार परफॉर्मेंस के दम पर भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराया. इस जीत के साथ भारत ने SAFF Championship का विजयी आगाज किया है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

3 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

8 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

16 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

30 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

35 minutes ago