Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Health Benefit: खजूर की चाय पीने से मिलतें हैं ये 5 फायदे, जानें क्या है इसकी रेसिपी

ऐसे में लोग चाय में मिठास लाने के लिए नैचुरल तरीका खोजते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो चाय में चीनी और आर्टिफिशियल स्वीटनर की बजाय खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Health Tips: चाय के बीना हम भारतीयों के दिन की शुरुआत की कल्पना करना भी मुश्किल है. सुबह आंख खुलने के साथ ही लोग पहले हाथ में चाय का कप लेना पसंद करते हैं, बाद में कोई काम करते हैं. दूध, चाय की पत्ती और चीनी से बनी चाय जुबान को तो लुभाती है, लेकिन सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होती है. चाय में चीनी का इस्तेमाल होने की वजह से ये डायबिटीज, इम्यून फंक्शन और मोटापे की वजह बन सकती है. यही वजह है आजकल लोग सफेद चीनी की बजाय आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि कई लोगों को आर्टिफिशियल स्वीटनर भी हेल्दी नहीं लगते हैं. ऐसे में लोग चाय में मिठास लाने के लिए नैचुरल तरीका खोजते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो चाय में चीनी और आर्टिफिशियल स्वीटनर के बजाय खजूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आसान भाषा में इसे खजूर भी कहा जाता है. खजूर की चाय मिठास के साथ-साथ कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है. तो आइए जानते हैं कैसे बनाई जा सकती है खजूर की चाय और इसके फायदों के बारे में.

कैसे बनाएं खजूर की चाय

खजूर की चाय को बनाने के लिए सबसे पहले पानी और दूध को एक सॉस पैन में मिलाकर खजूर डालें उसके बाद दूध में खजूर को तब तक उबालें, जब तक कि यह मिठास न छोड़ दें. फिर हमेशा कि तरह चाय की पत्ती और मसाले डालकर इसे पकाएं. आपकी खजूर की चाय सेवन के लिए तैयार हो चुकी है.

खजूर की चाय पीने के फायदें

खजूर में एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कोलेस्ट्रोल को मैनेज करके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं, खजूर का सेवन करने से शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. जाहिर सी बात है जब ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा तो हार्ट प्रॉब्लम का खतरा कम करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़े:World Music Day: म्यूजिक सुनने से तेज होती है याददाश्त, इन 5 फायदों को जान हैरान हो जाएंगे आप

इम्यून सीस्टम को करता है कंट्रोल

खजूर में पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम होता है जो इम्यून सिस्टम को कंट्रोल करने और स्ट्रांग बनाने में मदद करता है. जब हमारा इम्यून सिस्टम सही रहता है, तो मौसमी बीमारियां जैसे, सर्दी, खांसी और बुखार की समस्या से बचा जा सकता है.

कब्ज से दिलाता है छुटकारा

सफेद चीनी की चाय पीने से अक्सर लोगों को कब्ज और पाचन संबंधी समस्या हो जाती है. वहीं, खजूर की चाय पाचन संबंधी समस्याओं को खत्म करने के लिए अच्छा माना जाता है. खजूर में हाई फायबर पाया जाता है जो पेट से संबंधित बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है.

-भारत एक्स्प्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital