लाइफस्टाइल

Holi 2024: होली पर जरूर ट्राई करें ये हेल्दी और टेस्टी वेजीटेबल चीला, ये है आसान रेसिपी

Veggie Cheela Recipe: आपने कई तरह के चीले खाए होंगे जैसे कि चने के आटे का चीला, सूजी का चीला आदि. नाश्ते में चीला का सेवन न केवल हल्का होता है, बल्कि बहुत हेल्दी और पौष्टिक भी होता है. नाश्ता आपको पूरे दिन एनर्जेटिक रखने के लिए होता हैं. ऐसे में कभी भी नाश्ता करना न छोड़ें और सुबह का यह महत्वपूर्ण भोजन जरूर खाएं. अगर आपको चीला खाना पसंद है, तो आप होली के अवसर पर इसे घर पर जरूर ट्राई करें. इसमें आप अपनी कई पसंदीदा सब्जियों को बारीक काट कर तैयार कर सकते हैं. इससे इनका न केवल स्वाद बेहतर होगा, बल्कि ये आपकी सेहत को भी बेहतर बनाएंगा. आइए हम आपको बताते हैं वेजीटेबल चीला बनाने की रेसिपी

वेजीटेबल चीला बनाने की सामग्री (Veggie Cheela Recipe)

3 बड़े चम्मच बेसन
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
1/2 कप बारीक कटे प्याज
1/2 कप बारीक कटे टमाटर
1/2 कप बारीक कटे शिमला मिर्च
स्वादानुसार नमक

यह भी पढ़ें : Holi Celebrations: इन जगहों पर जाकर अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करें होली, यादगार हो जाएगा दिन

वेजीटेबल चीला बनाने की विधि (Veggie Cheela Recipe)

वेजीटेबल चीला बनाने के लिए तीन बड़े चम्मच बेसन एक बाउल में डाल कर उसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिला लें. अब बारीक कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर जैसी सब्जियां भी मिला लें. इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर घोल बना लीजिए. ध्यान रखें कि घोल में गांठ न पड़े. अच्छे से मिला लीजिए. तब तक एक तवे को मध्यम आंच पर गर्म होने दें. अब इस बेसन और सब्जियों वाले घोल को तवे पर डाल लें. अब पूरे तवे पर फैला दें. उसके बाद सुनहरा भूरा होने तक दोनों तरफ अच्छे से पका लें. अब तवे पर चीला के साथ एक तरफ चीज डाल कर चीज के पिघलने तक पका लें. इसे ग्रानिस करने के आप हरे धनिया का इस्तेमाल कर सकते हैं. अब इसे गरमा-गरम सर्व करें.

Uma Sharma

Recent Posts

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

46 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago