Tips For Long Hair
Tips For Long Hair: आजकल हर कोई अपने बालों के झड़ने से परेशान है. जिस तरह से प्रदूषण खराब लाइफस्टाइल लोगों ने अपना लिया है, उससे बाल बढ़ेगें नहीं, बल्कि असमय झड़ते हैं, सफेद होने लगते हैं. बालों का बढ़ना कई बार धूल-मिट्टी, गंदगी और प्रॉपर हेयर केयर न करने से भी रुक जाता है. बालों के टूटने और झड़ने का डर इतना ज्यादा होता है कि उन्हें महंगे, केमिकल युक्त हेयर ट्रीटमेंट से गुजरना पड़ता है. अगर आप भी घने, लंबे और मुलायम बाल चाहते हैं, तो आपको नैचूरल तरीके से इस पर विचार करना चाहिए, ताकि आपके बालों को उचित पोषण मिले और केमिकल के कारण बालों को कोई नुकसान भी न हो. आइए हम आपको बताते हैं लंबे बाल करने के उपाय.
बालों में तेल नहीं लगाने से बालों का बढ़ना रुक जाता है और बाल झड़ने की समस्या भी होने लगती है. यदि आप तेल नहीं लगाती हैं, तो आज से ही नारियल का तेल जरूर लगाएं. बालों को लंबा करने के लिए नारियल तेल सबसे फायदेमंद और हेल्दी होता है. तेल को स्कैल्प पर लगाने के बाद अच्छी तरह से 15 मिनट तक मसाज करें. ऐसा हमें सप्ताह में दो-तीन बार करना चाहिए.
कुछ लड़कियों को लगता है कि बालों को हर दिन साफ करने से बाल मजबूत होते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपके बाल साफ होंगे, लेकिन इससे बाल स्वस्थ नहीं रहते हैं. हर दिन बाल धोने से स्कैल्प पर मौजूद नेचुरल ऑयल कम हो जाता है, इसलिए तेल लगाने से बाल हेल्दी रहते हैं.
यह भी पढ़ें : Oral Cancer: अब मुंह के कैंसर का पता लगाएगी ये वाली लॉलीपॉप, लोगों को दर्द भरी परंपरागत बायोप्सी से मिलेगा छुटकारा
बाल लंबे रखें के लिए ट्रिम करवाना भी जरूरी होता है. बीच-बीच में ऐसा करने से बाल घने रहते हैं. जड़ों को भी मजबूती मिलती है और बालों का विकास तेजी से बढ़ता है.
केला बालों के लिए काफी फायदेमंद और हेल्दी होता है. इसे रोजाना खाने से बालों की ग्रोथ जल्दी होती है. साथ ही केला से तैयार हेयर मास्क भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है. केले में विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई के अलावा कई मिनरल भी मौजूद होते हैं, जो बालों को मॉइश्चर और मजबूती देता है. केले का हेयर मास्क बनाने के लिए एक केला लें, उसे मैश कर लें, अब उसमें 2 चम्मच दही, 2 चम्मच गुलाब जल मिला लें. इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाकर आधा घंटा छोड़ दें. फिर बालों को पानी से धो लें.
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…