लाइफस्टाइल

अगर आप भी खुद को रखना चाहते हैं फिट, तो जानें ड‍िनर का सही समय और क्या खाएं किसे कहें No

Time And Food For Dinner: भागदौड़ भरी जिंदगी ने बहुत कुछ बदल दिया है. आज कल हमारी लाइफस्टाइल ऐसी है कि इसका खामियाजा अक्सर हमारे शरीर को उठाना पड़ता है. हम जाने-अनजाने सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. हम खाना तो खाते हैं लेकिन सही समय और हेल्दी डाइट को नजरअंदाज कर आगे बढ़ रहे हैं. जी हां स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार बहुत जरूरी है. खासकर रात का भोजन हमें सही मात्रा और समय पर लेना चाहिए.

इन बातों का रखना चाहिए ध्यान (Time And Food For Dinner)

एक्सपर्ट और कुछ शोध बताते हैं कि फिट बने रहने के लिए डिनर पर ध्यान दिया जाना चाहिए. साथ ही कुछ ऐसे आइटम्स हैं जिन्हें न कह देना बेहतर होता है. ऑफिस में अक्सर देर तक काम करने या किसी अन्य वजह से घर लौटने में हमें देर हो जाती है. या फिर टीवी देखने और मोबाइल में बिजी रहने के चलते हम रात का खाना सही समय पर तसल्ली से नहीं खा पाते हैं. पूरे दिन की थकान के बाद डिनर सही समय पर करना बेहद जरूरी है. इसमें लापरवाही करने से भोजन पचने में भी दिक्कत होती है और रात की नींद भी डिस्टर्ब होती है.

रात के खाने में खाएं ये चीजें (Time And Food For Dinner)

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार सुबह का नाश्ता भारी और रात का खाना यानी डिनर काफी हल्का होना चाहिए. इससे मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रिया सही रहती है। हैवी खाना पाचन संबंधी परेशानियां खड़ी करता है. रात के भोजन में बहुत देर नहीं करनी चाहिए. डिनर और सोने में कम से कम तीन घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए. रात के खाने में रोटी, दाल, मिक्स वेजिटेबल, सलाद और पत्तेदार हरी सब्जी को शामिल करना चाहिए। पत्तेदार हरी सब्जी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. इसके सेवन से सेहत और डाइजेस्टिव सिस्टम दोनों अच्छे रहते हैं.

यह भी पढ़ें : बिजी शेड्यूल की वजह से अपने लिए नहीं मिल पाता समय, तो घर पर ऐसे करें 10 मिनट का छोटा सा वर्कआउट

डिनर में दाल से बनी खिचड़ी, दाल का सूप, वेजिटेबल सलाद, ओट्स और दलिया अच्छा होता है. ये सुपाच्य होते हैं यानि आसानी से पच जाने वाले तो कुल मिलाकर कहना यही है कि खाना ऐसा जो पच जाए. एक बहुत जरूरी और मार्के की बात! अक्सर हम देर तक काम करते समय चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, लेकिन डिनर के बाद इसे पीने से नींद आने में परेशानी होती है. चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो आपकी नींद को दूर भगाता है. ऐसे में इसे पीने से बचना चाहिए. डिनर करने के कुछ अंतराल पर गुनगुना दूध पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और नींद भी बढ़िया आती है.

Uma Sharma

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

17 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

42 minutes ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

48 minutes ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

1 hour ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

1 hour ago