उत्तर प्रदेश

UP News: आदमखोर भेड़िये का लगातार जारी है हमला…बहराइच में 2 साल की मासूम को बनाया शिकार, बुजुर्ग महिला को भी किया घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में आदमखोर भेड़िये का खूनी खेल लगातार जारी है. रविवार की रात उसने दो साल की मासूम को अपना शिकार बनाया है और एक बुजुर्ग महिला को भी घायल कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राम पंचायत गरेठी गुरदत्त सिंह के मजरा नववन गरेथी में मां के साथ कमरे में सो रही दो साल की अंजली को भोर में मौका पाते ही भेड़िया उठाकर गन्ने के खेत की ओर भाग निकला.

इस दौरान बच्ची के चिल्लाने की अवाज सुनकर मां की आँख खुली तो वह भी भेड़िए के पीछे चिल्लाते हुए भागी लेकिन अंधेरे में भेड़िया नहीं मिला. इसकी जब वन विभाग को सूचना दी गई तो टीम ने ड्रोन कैमरे से तलाश शुरू की तो गांव से एक किमी की दूरी पर बालिका का शव पड़ा मिला. इस घटना के बाद से ही गांव में कोहराम मचा हुआ है.

ये भी पढ़ें-“संत, महात्मा व योगी कभी नहीं हो सकते सत्ता के गुलाम…” जानें ऐसा क्यों बोले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ

दूसरी ओर ये भी खबर सामने आ रही है कि भेड़िये ने हरदी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटिया के मजरा बाराबिगहा निवासी 60 साल की कमला पर भी हमला बोला है. बताया जा रहा है कि वह रात करीब साढ़े ग्यारह बजे घर के अंदर आंगन मे लेटी हुई थीं. इसी दौरान वह चीखीं तो परिजन मौके पर पहुंचे. हालांकि शोर सुनकर भेड़िया मौके से भाग निकला. तो वहीं बुजुर्ग महिला के घायल हो जाने पर लोग तुरंत उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी लेकर पहुंचे. यहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

मालूम हो कि हरदी थाना क्षेत्र में भेड़ियों के लगातार हमले जारी हैं. यहां के लोग डर के माहौल में अपनी जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं. शनिवार की रात भेड़िये ने मां के साथ लेटे सात साल के पारस पर हमला बोला था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती करवाया गया। रविवार को तड़के 55 साल के कुन्नू लाल पर भी भेड़िए ने हमला बोला था. हालांकि चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए थे, जिससे उसकी जान बच गई. हमले की सूचना पर डीएफओ, एसडीएम, सीओ समेत आला अधिकारी गांव पहुंचे और पड़ताल की. भेड़िये अब तक दस लोगों की जान ले चुके हैं और 31 लोगों को घायल कर चुके हैं. वहीं वन विभाग चार भेड़ियों को पकड़ चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

10 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

19 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

34 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

45 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

53 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago