लाइफस्टाइल

अगर बार-बार पेशाब जाने से हैं परेशान, तो आपके आगे-पीछे मंडरा रहीं हैं ये 6 बीमारियां, जानिए क्या है इसके लक्षण

Causes Of Frequent Urination: ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बार-बार यूरिन की समस्या का सामना करना पड़ता है. अक्सर जो लोग पीना ज्यादा पीते हैं उनके शरीर में यूरिन की मात्रा काफी ज्यादा बनती है लेकिन कई लोग ज्यादा पानी ना पीने के बावजूद भी 7-8 बार यूरिन पास करते हैं. ऐसा तब होता है जब किसी व्यक्ति का अपने ब्लैडर पर कंट्रोल नहीं रहता.

बार-बार पेशाब आने के और भी कई कारण हैं. कुछ बीमारियों के कारण भी बार-बार पेशाब आने की समस्या का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी 6 बीमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको सामान्य से ज्यादा पेशाब आने की समस्या का सामना करना पड़ता है.

ये हैं बार-बार पेशाब आने के कारण

बार -बार पेशाब आना डायबिटीज का एक मुख्य संकेत है. यूके की नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, आमतौर पर, सामान्य व्यक्ति एक दिन में 3 लीटर पेशाब करता है लेकिन डायबिटीज की समस्या होने पर यह मात्रा 3 लीटर से बढ़कर 20 लीटर तक हो जाती है. लंबे समय तक इसे अनदेखा करने से किडनी डैमेज होने का खतरा होता है.

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन

यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI एक आम बीमारी है जो ज्यादातर महिलाओं में देखी जाती है. यह बीमारी तब होती है जब रोगाणु मूत्र प्रणाली को संक्रमित कर देते हैं. इसका असर, कीडनी, ब्लैडर और इन्हें जोड़ने वाली नलिकाओं पर भी पड़ता है. वैसे तो यूटीआई बीमारी आम है लेकिन ध्यान ना दिया जाए तो इसका इंफेक्शन किडनी में भी फैल सकता है और किसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है.

ये भी पढ़ें: बेबी शॉवर तो सुना था..लेकिन ‘सक्सेस शॉवर’ क्या है? महिलाओं की जिंदगी में इसकी क्या अहमियत है?

पुरुषों में प्रोस्टेट से संबंधित समस्या

पुरुषों में, बार-बार पेशाब आना प्रोस्टेट की कई समस्याओं का संकेत हो सकता है. इसमें शामिल हैं: बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया, जो बढ़े हुए प्रोस्टेट की ओर इशारा करता है. प्रोस्टेट का बढ़ना या प्रोस्टेटाइटिस (प्रोस्टेट की सूजन) पेशाब की फ्रीक्वेंसी को इफेक्ट कर सकता है.

हार्ट डिजीज की समस्या

कुछ हार्ट डिजीज, जैसे हार्ट फेलियर के कारण शरीर में लिक्विड ज्यादा जमा होने लगता है. जिससे बार-बार पेशाब करने की जरूरत महसूस होती है. यह विशेष रूप से रात के समय पेशाब के बार-बार आने का कारण बन सकता है.

महिलाओं में बार-बार पेशाब आने के कारण

जहां तक ​​महिलाओं का सवाल है, यूटीआई, ओवर एक्टिव ब्लैडर, ब्लैडर इंफेक्शन और डायबिटीज के अलावा कई स्थितियां पेशाब के बढ़ने और बार-बार आने का कारण बन सकती है. इसमें प्रेग्नेंसी, फाइब्रॉएड, मेनोपॉज और ओवेरियन कैंसर शामिल है.  ऐसे में जरूरी है कि आप यह समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करें.

बार-बार पेशाब आने के क्या लक्षण है?

  • पेशाब में जलन होना
  • बदबूदार पेशाब होना
  • पीठ में दर्द
  • पेशाब में जलन होना
  • पेशाब करने पर खून आना

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

25 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

51 minutes ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

1 hour ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

2 hours ago