Best Diet Plan
Best Diet Plan: हेल्दी और फिट शरीर के लिए व्यायाम को महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन बस व्यायाम काफी नहीं होता है उसके लिए आपको अपनी डाइट भी सही करनी होगी. आजकल लगातार बढ़ती बीमारियों के कारण फिट रहना जरूरी है. हर किसी को अपनी फिटनेस को लेकर कई उम्मीदें होती हैं. कुछ लोगों को कुछ ही महीनों में अच्छे परिणाम मिल जाते हैं, जबकि कुछ को सालों तक फिटनेस के वो परिणाम नहीं मिलते जो वे चाहते हैं. लेकिन इस भाग दौड़ की जिंदगी में हर किसी को व्यायाम करने के लिए समय नहीं मिलता है. ऐसे में आप अपनी डाइट में बदलाव कर सकते हैं. बिजी लाइफ में सेहत का खयाल रखना मुश्किल हो जाता है. आइए हम आपको बताते हैं कि आप अपनी डाइट में क्या शामिल कर सकते हैं और क्या नहीं…
सबसे पहले तो कोशिश करें चीनी का सेवन बंद कर दें. साथ ही कोई भी मीठी चीज खाना कम कर दें. चाय या फिर अन्य मिष्ठान में गुड़ या शहद का इस्तेमाल करें.
अक्सर महिलाएं सब्जी बनाते वक्त उसे काफी देर तक गैस पर पकाने के लिए छोड़ देती हैं. मगर आयुर्वेद के अनुसार, आपकी सब्जी ना तो ज्यादा पक्की होनी चाहिए और न ही कच्ची होनी चाहिए. जरूरत से ज्यादा सब्जी पकने से उसके पौष्टिक तत्व नष्ट हो जाते हैं.
आयुर्वेद के अनुसार ठंडा खाना जल्दी नहीं पचता है. ऐसे में हमेशा ताजा और गर्म खाना खाना चाहिए. हालांकि भोजन हमेशा भूख से 20 प्रतिशत कम खाएं. इससे आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रॉन्ग रहेगा.
यह भी पढ़ें : Cancer: इस जानलेवा रोग की चपेट में हर 9वां भारतीय, हर साल तेजी से बढ़ रहे इसके मरीज, 5 राज्यों में मौतें भी बढ़ीं
आप एनर्जी ड्रिंक की जगह छाछ या लस्सी पिएं क्योंकि लस्सी पीने से हड्डी मजबूत होता है. साथ ही मांसपेशियों का दर्द भी आराम होता है. लस्सी और छाछ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो थकान दूर करने में मददगार साबित होती है.
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…