चुनाव

VIDEO: ‘INDI Alliance वाले देश को ​लिखित में गारंटी दें कि मजहब के आधार पर आरक्षण नहीं देंगे’, PM मोदी बोले— जब तक मैं जिंदा हूं ऐसा होने नहीं दूंगा

PM Modi Vs INDI Alliance: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ गठबंधन पर फिर करारा हमला बोला है. पीएम मोदी ने ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि जब तक मोदी जीवित है दलितों-आदिवासियों और ओबीसी का आरक्षण मजहब के आधार पर मुस्लिमों को नहीं देने देंगे.

पीएम मोदी ने यह बात कांग्रेसियों के उस बयान के बाद कही, जिसमें कहा गया था कि भाजपा की सरकार बनी तो वो संविधान को बदल देगी और आरक्षण खत्म कर देगी. मोदी ने आज कहा कि इंडी गठबंधन वाले देश को ​लिखित में गारंटी दें कि वे मजहब के आधार पर आरक्षण नहीं देंगे.

PM मोदी बोले— “भाइयों-बहनों…2014 से पहले केंद्र में जो सरकार थी, वह देशभर में सिर्फ आतंकवाद, घोटालों और भ्रष्टाचार की खबरों के लिए जानी जाती थी. अब इस कांग्रेसी जमात को सुन लेना चाहिए कि जब तक मोदी जिंदा है, मजहब के आधार पर आरक्षण नहीं होगा. एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण संविधान द्वारा दिया गया है, और इसे कोई छीन नहीं सकता.”

‘मजहब के आधार पर आरक्षण नहीं देने दूंगा’

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया, बोले कि “कांग्रेस ने (अविभाजित आंध्र प्रदेश में) सत्ता में रहने के दौरान, पिछड़ा वर्ग का आरक्षण मुसलमानों को देकर राज्य को तुष्टीकरण की प्रयोगशाला बना दिया.” जहीराबाद लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जब तक मोदी जिंदा है, मैं दलितों, आदिवासियों और ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को मजहब के आधार पर नहीं देने दूंगा.

‘कांग्रेस ने रातों-रात मुस्लिमों को आरक्षण दिया’

उन्होंने दावा किया कि जब 2004 और 2009 में, अविभाजित आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के रिकॉर्ड संख्या में सांसद एवं विधायक थे, उसने पिछड़ा वर्ग का आरक्षण मुसलमानों को दे दिया था. पीएम ने आगे कहा कि तेलंगाना में 26 जातियां लंबे समय से ओबीसी का दर्जा मांग रही हैं लेकिन कांग्रेस ने इसे मंजूरी नहीं दी बल्कि रातोंरात मुसलमानों को ओबीसी में श्रेणीबद्ध कर दिया.

‘इंदिरा गांधी ने संविधान को चूर-चूर कर दिया’

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शहजादे की दादी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी) ने संविधान को चूर-चूर कर दिया और देश में आपातकाल लगा दिया. लाखों लोगों को जेल में डाल दिया.

यह भी पढ़ें- RRR फिल्म ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया, मगर कांग्रेस ने राज्य के लोगों को RR टैक्स दे दिया है.. तेलंगाना में बोले PM मोदी

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने संविधान का अपमान किया और इसका दूसरा सबसे बड़ा अपमान उनकी (राहुल की) दादी (इंदिरा गांधी) ने किया. शहजादा के पिता देश में अखबारों को डराने के लिए एक कानून लाये, जिसका भाजपा और मीडिया ने विरोध किया तब इस कदम को उन्हें रोकना पड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

12 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

13 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

31 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

57 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago