लाइफस्टाइल

अगर आप शरीर को फीट रखने के लिए ट्रेडमिल का करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, वरना…

Treadmill Safety Tips: अक्सर लोग अपने शरीर को फिट रखने और वेट कम करने के लिए घर पर या फिर जिम जाकर वर्कआउट करते हैं. साथ ही ट्रेडमिल का यूज करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं एक छोटी सी गलती आपकी जान भी ले सकती है. बाकी मशीनों को देखा जाए तो ट्रेडमिल की हेल्प से वर्क आउट करना उतना मुश्किल नहीं है, लेकिन इसपर चलने से पहले कई सावधानियां बरतनी चाहिए. बीते दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए जिसमें ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते समय कुछ गलतियों के कारण गंभीर नुकसान या मौत भी हो गई है. ऐसे में आइए जानते हैं ट्रेडमिल पर चलने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

बिना जूते के ट्रेडमिल पर न दौड़ें

अगर आप अपने घर या जिम में ट्रेडमिल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि ट्रेडमिल पर तेज मूवमेंट और फ्रिक्शन के कारण गर्मी पैदा होती है. इसलिए बिना जूते ट्रेडमिल पर दौड़ लगाना या चलने से पांव में जलन हो सकता है. इसके अलावा फंगस और जर्म का भी खतरा हो सकता है. इसलिए फिटिंग जूते पहनकर ही ट्रेडमिल पर दौड़ें.

दौड़ते समय नीचे न देखें

अक्सर कई लोग एक्सरसाइज करते-करते थक जाते हैं जिसके बाद ट्रेडमिल पर अपने पैरों को देखने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना आपके लिए गंभीर हो सकता है. क्योंकि इससे आप बैलेंस खो सकते हैं और आपको चोट लग सकती है. इतना ही नहीं एक छोटी सी गलती आपकी जान भी ले सकती है.

ये भी पढ़ें: क्या है Pseudobulbar नामक दुर्लभ बीमारी? जिसके कारण बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी हुई इसका शिकार

धीरे-धीरे स्पीड बढ़ाए

अगर आप ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे हैं तो इसकी स्पीड एक के बाद एक ना बढ़ाएं. धीरे-धीरे इसकी स्पीड बढ़ाने से आपकी बॉडी को वार्म अप का भी समय मिलेगा और आपकी मांसपेशियों में अकड़न भी नहीं होगी. लेकिन अगर आप इसकी स्पीड बढ़ा देते हैं तो इससे आपको हार्ट अटैक भी आ सकता है.

जरूरत से ज्यादा ना रखें ट्रेडमिल की स्पीड

ट्रेडमिल पर रनिंग से पहले अपनी टारगेट हार्ट रेट जान लीजिए. जल्दी वजन घटाने के चक्कर में अक्सर लोग स्पीड ज्यादा कर देते हैं, लेकिन ये गलती बिल्कुल ना करें. किसी को भी अपनी टारगेट हार्ट रेट की 50-70 फीसदी स्पीड से ज्यादा पर नहीं दौड़ना चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया तो आपकी चक्कर आ सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

6 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

6 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

7 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

7 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

7 hours ago