देश

सोने की तस्करी के आरोप में शशि थरूर का PA गिरफ्तार, कांग्रेस सांसद बोले- जांच में करूंगा पूरा सहयोग

विदेश से सोने की तस्करी के मामले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के निजी सहायक (पीए) के पकड़े जाने के बाद अब कस्टम विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि उन्हें हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए एंट्री परमिट किन परिस्थितियों में जारी किया गया था. तिरुवनंतपुरम सीट से लोकसभा सांसद के पीए शिवकुमार को कस्टम विभाग ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर बुधवार को उस समय गिरफ्तार किया था जब उन्होंने विदेश से आये एक यात्री से 500 ग्राम की सोने की चेन ली थी.

500 ग्राम की सोने की चेन बरामद की गई

कस्टम विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि बैंकॉक से उड़ान संख्या टीजी 323 से 29 मई को आये एक भारतीय नागरिक पर शक के आधार पर सोने की तस्करी का मामला दर्ज किया गया. आगे जांच में पता चला कि तस्करी में एक और व्यक्ति का हाथ है जो हवाई अड्डे पर उस यात्री से सोना लेने के लिए आया था. उस व्यक्ति के पास से 500 ग्राम की सोने की चेन बरामद की गई जो उसे बैंकॉक से आये यात्री ने अराइवल हॉल में दिया था.

मामले की जांच जारी

बयान में कहा गया है, “जांच में पता चला कि उस व्यक्ति (सोना लेने वाले) के पास हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए वैध एयरोड्रम एंट्री परमिट थी. इस बात की जांच की जा रही है कि उसे एक संसद सदस्य की प्रोटोकॉल टीम के सदस्य के रूप में एयरोड्रम एंट्री परमिट किन परिस्थितियों में जारी किया गया था.” कस्टम विभाग ने बताया कि जब्त सोने की कीमत 35.22 लाख रुपये है. मामले में आगे जांच की जा रही है.

शशि थरूर ने जांच में सहयोग का दिया आश्वासन

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि आरोपी व्यक्ति पहले उनका स्टाफ था, जिसे अनुकंपा के आधार पर अब पार्ट-टाइम रखा गया है. उन्होंने कहा कि वह किसी भी गलत काम के खिलाफ हैं और जांच में पूरा सहयोग करेंगे.

यह भी पढ़ें- “सपा सरकार रमजान में बिजली देती थी, लेकिन जन्माष्टमी में नहीं”, अमित शाह बोले- विपक्ष ने तय कर लिया है हार का ठीकरा EVM पर फोड़ना है

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “मैं चुनाव प्रचार के लिए धर्मशाला में हूं. मैं मेरी स्टाफ टीम के पूर्व सदस्य से जुड़ी घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं, जो एयरपोर्ट पर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सहायक के रूप में मेरे लिए पार्ट टाइम सेवाएं दे रहे हैं. वह 72 साल के सेवानिवृत्त व्यक्ति हैं जिनकी नियमित डायलिसिस होती है. उन्हें अनुकंपा के आधार पर पार्ट-टाइम रखा गया था. मैं किसी कथित गलत काम के लिए माफी नहीं दे रहा और अधिकारियों द्वारा मामले की जांच के सिलसिले में किसी भी जरूरी कार्रवाई के लिए उनके प्रयासों में पूरा समर्थन देता हूं. कानून को अपना काम करना चाहिए.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

24 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

25 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

35 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

53 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

1 hour ago