RO वाटर प्यूरीफायर
RO Water Effect On Health Fact Check: RO वाटर प्यूरीफायर का पानी आज के समय में हर किसी कि जरूरत बनता जा रहा है साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए आरओ को एक अच्छा अविष्कार माना जाता है. लेकिन अब वैज्ञानिकों का कहना है कि आरओ का ज्यादा इस्तेमाल आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है. WHO ने बताया है की RO वाटर प्यूरीफायर का पानी का लगातार सेवन करना कुछ मामलो मे मौत का कारण भी बन सकता है.
आरओ के पानी को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बाते कही जा रही हैं. माना जा रहा है कि आरओ का पानी सेहत के लिए नुकसानदायक है तो वहीं दूसरी और दावा किया जा रहा है कि आरओ का पानी बिल्कुल सुरक्षित है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की आरओ से फिल्टर किया गया पानी सेहत के लिए वाकई नुकसानदायक है या नहीं?
आरओ से फिल्टर किये गए पानी को लेकर आपने तरह-तरह की बाते सुनी ही होगी. लेकिन ऐसे में कहा गया है, कि आरओ सिस्टम से फिल्टर हुए पानी में मिनरल्स और अन्य जरूरी तत्व खत्म हो जाते हैं. इसके अलावा अगर आप समय पर अपने आरओ की साफ-सफाई नहीं करते हैं तो इसकी वजह से पानी खराब होने का खतरा भी बना रहता है.
आरओ का पानी पीने को लेकर दावा किया जा रहा है कि लंबे समय तक बोतलबंद आरओ का पानी पीना आपके सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. आरओ से पानी फिल्टर करते समय टीडीएस लेवल 70 से 150 के बीच होना ज्यादा सुरक्षित होता है.
ये भी पढ़ें:बैग में क्यों होता है हुक वाला डिजाइन, इसे लगाने की क्या होती है वजह?
कई लोगों का मानना है कि आरओ के पानी से ज्यादा नल का पानी सुरक्षित होता है. आरओ का पानी वाटर प्यूरीफायर द्वारा फिल्टर किया जाता है. वैज्ञानिको का कहना है कि आरओ के फिल्टरेशन के दौरान मैंगनीज, लोहा और कैल्शियम आदि जैसे तत्व खत्म हो जाते हैं. माना जाता है कि आरओ से फिल्टर किया गया पानी हानिकारक होने की संभावना कम होती है. ऐसे में यह कहना गलत होगा कि नल का पानी, आरओ के पानी से ज्यादा बेहतर है.
-भारत एक्सप्रेस
Piyush Goyal Berlin Speech: जर्मनी के बर्लिन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्बन उत्सर्जन…
IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…
Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…
तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…
Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…