देश

‘मैं मध्य प्रदेश के साथ-साथ केंद्र में भी सक्रिय रहूंगा, BJP जो भी भूमिका तय करेगी मुझे मंजूर है’, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान VIDEO

Shivraj Singh Chauhan Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने अपने पॉलिटिकल फ्यूचर से जुड़े सवालों पर बात की. शिवराज ने कहा, “BJP के एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी मेरे लिए जो भी भूमिका तय करेगी, मैं वही काम करूंगा.”

शिवराज सिंह चौहान BJP अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात के बाद मंगलवार, 19 दिसंबर को कहा— “मैं राज्य (मध्य प्रदेश) के साथ-साथ केंद्र में भी रहूंगा. यदि आप किसी बड़े मिशन पर काम कर रहे हैं, तो पार्टी ही तय करती है कि आप कहां काम करेंगे.”

इससे पहले माना जा रहा था कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश छोड़कर दिल्ली नहीं जाएंगे. उन्होंने अपने बयानों में इसके संकेत दिए थे. पार्टी नेतृत्व ने उन्हें फिर से मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री न बनाने का फैसला लिया और उनके बजाए मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया. शिवराज समर्थकों को इससे ठेस पहुंची. ​भाजपा के विधायक दल की बैठक के उपरांत शिवराज जब महिलाओं के बीच नजर आए तो महिलाओं ने उनकी सराहना की और उनके फिर से मुख्यमंत्री न बनने पर रोने लगीं. तब शिवराज ने कहा था— “मर भी जाउूं तो भी अपने लिए कुछ नहीं मांगूंगा.”

आज वह शपथ ग्रहण समारोह के बाद दिल्ली में नजर आए तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया. तब शिवराज बोले— जो पार्टी तय करेगी..वही काम हम करेंगे.

यह भी पढ़िए: India Alliance Meeting: अब सीट शेयरिंग के फॉमूले पर बन जाएगी बात? कांग्रेस ने किया राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन, अशोक गहलोत समेत इन नेताओं को मिली जगह

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अब पाकिस्तान की बारी…! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…

16 minutes ago

बंदूकें हारीं, कलम जीती..! जंगलों में गोलियां दागने वाले 7 पूर्व नक्सलियों ने SSC में ऐसे उड़ाया गर्दा

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…

22 minutes ago

लाइफ टाइम सेविंग्स न हो जाए बेकार’: जानिए जमीन खरीदते समय किन 7 सरकारी दस्तावेजों को चेक करना सबसे जरूरी

Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…

37 minutes ago

रतलाम में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती का खुलासा, 2948 पौधे जब्त; खेती करने वाले फरार

Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…

38 minutes ago

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

51 minutes ago