लाइफस्टाइल

World Music Day: म्यूजिक सुनने से तेज होती है याददाश्त, इन 5 फायदों को जान हैरान हो जाएंगे आप

संगीत न सिर्फ हमारा मनोरंजन करता है बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. संगीत सुनने से तनाव दूर होता है और कई समस्याओं से बचाता है. संगीत के इस महत्व को बताने के लिए हर साल 21 जून को वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया जाता है. ऐसे में हम आपको बताते है कि संगीत सुनने के क्या फायदे होते हैं.

क्या है संगीत सुनने के फायदें

जब हम म्यूजिक सुनते हैं, तो हम अच्छा फील करते हैं और इससे हमारे शरीर में हैप्पी हार्मोन जैसे एंडोर्फिन, ऑक्सीटोसिन, सेरोटोनिन, डोपामाइन बढ़ने लगते हैं, जिससे हम अच्छा और खुश महसूस करने लगते हैं.

मानसिक बीमारियों से मिलती है राहत

म्यूजिक मानसिक बीमारी के इलाज में मदद कर सकता है. शोधकर्ताओं के मुताबिक संगीत सुनने से कई न्यूरोकेमिकल्स रिलीज होते हैं, जो मस्तिष्क के कार्य और मानसिक स्वास्थ्य में भूमिका निभाते हैं. डोपामाइन, हालांकि यह समझने के लिए और अधिक शोध किए जाने की आवश्यकता है कि संगीत को मानसिक बीमारी के इलाज के लिए चिकित्सीय रूप से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है.

ये भी पढ़े :योगी सरकार करने जा रही यूपी पुलिस में बंपर भर्ती, जानें, कब जारी होगा नोटिफिकेशन ?

अनिद्रा की समस्या को करे दूर

जी हां, रात के समय अगर हम लाइट म्यूजिक सुनते हैं, तो इससे हमारी नींद की क्वालिटी सुधरती है और अनिद्रा की समस्या भी दूर हो सकती है. माना जाता है म्यूजिक सुनने से स्लीपिंग पैटर्न बेहतर होता है.

फोकस को बढ़ाएं

अगर बच्चे पढ़ाई में कॉसन्ट्रेट नहीं कर पाते या आपका भी किसी काम में मन नहीं लगता हैं, तो आप थोड़ी देर के लिए म्यूजिक सुनें. इससे आप अपने काम पर फोकस कर सकते हैं और बेहतर रिजल्ट भी पा सकते हैं.

वर्कआउट इंटेंसिटी बढ़ाएं

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग वर्कआउट के दौरान म्यूजिक सुनते हैं, ये सिर्फ शौक के लिए नहीं करते बल्कि वर्कआउट के दौरान अगर म्यूजिक सुना जाए तो इससे वर्कआउट इंटेंसिटी बढ़ती है और आप डेडिकेटेड होकर वर्कआउट करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

10 minutes ago

क्या महुआ मोइत्रा को मिलेगा न्याय? सर्किट हाउस विवाद और विकास कार्यों में बाधा के मामले पर SC में सुनवाई आज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16…

13 minutes ago

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

26 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

36 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

49 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

51 minutes ago