दुनिया

ईरान की सबसे खतरनाक आर्मी को लेकर ट्रूडो ने की बड़ी घोषणा, कनाडा में अब ईरानी अधिकारियों की No Entry

कनाडा ने ईरानी सशस्त्र बलों की एक शाखा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को “आतंकवादी इकाई” घोषित किया है. कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने घोषणा की कि कनाडा आईआरजीसी की आतंकवादी गतिविधि का मुकाबला करने के लिए अपने पास उपलब्ध सभी साधनों का उपयोग करेगा.

कनाडा ने IRGC को घोषित किया आतंकी संगठन

लेब्लांक ने कहा कि शीर्ष आईआरजीसी सदस्यों सहित हजारों वरिष्ठ ईरानी सरकारी अधिकारियों के अब कनाडा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. जो पहले से ही देश के अंदर हैं, उनकी जांच की जा सकती है और उन्हें निष्कासित किया जा सकता है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने पब्लिक सेफ्टी कनाडा के एक प्रेस वक्तव्य का हवाला देते हुए बताया कि इस घोषणा के परिणाम स्वरूप तत्काल प्रभाव से कनाडाई वित्तीय संस्थानों, जैसे कि बैंकों और ब्रोकरेज को आतंकवादी संगठन की संपत्ति को तुरंत फ्रीज करना होगा. कनाडा में किसी भी व्यक्ति या विदेश में कनाडाई लोगों के लिए जानबूझकर आतंकवादी समूह के स्वामित्व वाली या नियंत्रित संपत्ति से ताल्लुक रखना एक आपराधिक कृत्य है.

अमेरिकी भी घोषित कर चुका है आतंकवादी समूह

स्थानीय मीडिया के अनुसार, यदि धर्मार्थ संगठन आतंकवादी समूहों से अपने संबंध बनाए रखते हैं, तो वे अपना दर्जा खो सकते हैं. उन समूहों से जुड़े पाए जाने वाले लोगों को कनाडा में प्रवेश से वंचित किया जा सकता है. अमेरिका ने 2019 में आईआरजीसी को आतंकवादी समूह घोषित किया था.

यह भी पढ़ें- सीरिया में US Army की बड़ी कार्रवाई, ISIS के मुहम्मद इब्राहिम को हमले में किया ढेर

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

26 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

30 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

49 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago