National Tourism Day
National Tourism Day: हर साल 25 जनवरी को नेशनल टूरिज्म डे मनाया जाता है. इस दिन देश टूरिज्म यानी पर्यटन को बढ़ावा दिया जाता है. ऐसे में हम आपको भारत की उन जगहों के बारे में बताते हैं, जहां विदेशी लोगों की भीड़ लगी रहती है. वैसे तो घूमना-फिरना हर कोई पसंद करता है. अब चाहे छोटा सफर हो या किसी को लॉन्ग ट्रैवल पर जाना हो. सफर का अपना ही एक मजा है. लेकिन सबसे जरूरी बात खुद का इस दौरान ख्याल हर तरीके से रखना होता है. फेमिली और दोस्तों के साथ ट्रेवल करते हुए हमें सफर का पता नहीं चलता है और खाने-पीने में भी लापरवाही करते हैं. ऐसे में बहुत जरूरी है कि यात्रा के दौरान अपनी डाइट का ध्यान रखें. आइए सफर के दौरान डाइट से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखा जाए.
शरीर का हाइड्रेटेड होना बैलेंस डाइट एक पार्ट है और सफर के दौरान हेल्दी फूड खाना ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन इसके साथ ही आपके अंदर पानी की कमी न हो, इस बात का ख्याल रखना चाहिए. शरीर में पानी की कमी होने पर चक्कर आना, तेज हार्टबीट होना, ड्राई स्किन, वोमिटिंग आदि हो सकती हैं. ऐसे में अपने पास पानी की बोतल रखना जरूरी है. इसके अलावा आप घर पर फलों का जूस निकालकर ले जा सकते हैं.
सफर के दौरान स्नैक पैक करना न भूलें, क्योंकि आप अपना खाना लेकर जा रहे हैं, तो आप बाहर के खाने से बचे रहेंगे. क्योंकि कुछ लोगों को आदत होती है कि ट्रेवल करने से पहले सोचते हैं कि क्या जरूरत है घर से खाना पैक करके ले जान की, बाहर से ही सब कुछ मिल सकता है. इसलिए, ट्रेवल के दौरान खाना या ब्रेकफास्ट पैक करना कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं है आप डाइट में उबली सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स या नट्स ले जा सकते हैं, इससे आप बाहर का खाना नहीं खाएंगे और ओवरईटिंग से भी बचाव होता है.
कभी-कभी ऐसा होता है कि यात्रा के दौरान अगर हम लेट हो रहे हैं, चाहे बस, कार, रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ने लगते हैं और इस चक्कर में कुछ भी ले लेते हैं (बर्गर या सैंडविच) हैं. इसलिए समय पर निकलना जरूरी है, ताकि आप आसपास की जगह देख पाएं, जहां से आप हेल्दी डाइट देख सकते हैं, अगर आपने खाना पैक नहीं किया है.
एक हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए कैफीन का सेवन ज्यादा न करें. खासकर सफर के दौरान शुगर आइटम्स का भी सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि इससे आपके शरीर पर नेगेटिव इफेक्ट्स पड़ता है. अपने साथ ग्रीन टी या हर्बल टी बैग्स रखें. इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे और लंबे समय तक इसका बेनिफिट मिलेगा.
सफर के दौरान फास्ट फूड खाना कई लोग पसंद करते हैं, लेकिन शरीर के लिए बिलकुल भी सही नहीं है. हालांकि, ट्रैवलिंग करते समय नई-नई जगह पर जाते हैं तो ज्यादातर नई-नई खाने के फूड आइटम्स लेना एक अच्छा ऑप्शन देखते हैं, लेकिन फास्ट फूड में कुछ भी खाने से हाई कैलोरी हमारे शरीर में जाती है और ये हेल्थ के लिए सही नहीं है. अगर आप आप लोकल रेसिपी के शौकीन हैं, तो ऐसे खाने का ट्राई करें, जो प्रोटीन से भरपूर हो और हेल्दी होने के साथ-साथ हाई फाइबर से भरपूर भी हो.
सफर के दौरान कुछ भी ज्यादा बाहर का खाने से अक्सर आप बीमार हो जाते हैं या किसी संक्रमण से ग्रस्त भी हो सकते हैं, इसके लिए हाथों की सफाई रखना बहुत जरूरी है. अपने हाथों को प्रॉपर वॉश करना चाहिए या सैनिटाइज़र साथ में रखें. अक्सर सफर करते समय बीमार होना नॉर्मल है, इसलिए अपने साथ हर वक्त एक मेडिसिन बॉक्स साथ में रखें, जिसमें जरूरी दवाइयां हों और आप को एमरजेंसी में इधर-उधर भागना न पड़ें.
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…