पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
By Radha Priya
पीएम मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
PM Modi In Ayodhya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 दिसंबर) एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या में हैं. यहां पीएम मोदी ने रामनगरी को 15 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने अयोध्या से देश के कई शहरों को जोड़ने के लिए वंदे भारत ट्रेन के अलावा अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम जंक्शन से रवाना किया. इसके अलावा पीएम मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित किया.
अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “यह ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हमारे जीवन में आया है. मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं. जब 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम विराजमान हों, तब राम ज्योति जलाएं. दीपावली मनाएं.”
पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
पीएम मोदी आज सुबह 10.45 बजे विशेष विमान से अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचे. इसके बाद सुबह 10.50 बजे एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए. पीएम 11.10 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचे. सुबह 11.15 बजे पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया. अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.
पीएम मोदी 11.50 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. दोपहर 12.15 बजे अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण कर उद्घाटन किया. दोपहर 1 बजे एयरपोर्ट टर्मिनल के पास जनसभा स्थल पर अयोध्या की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया और अन्य विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया. करीब एक घंटे के कार्यक्रम के बाद दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री मोदी जनसभा स्थल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए. वह दोपहर 2.10 बजे अयोध्या एयरपोर्ट हेलीपैड पहुंचे.
— भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…