लाइफस्टाइल

कच्चे स्प्राउट्स खाने के फायदे ही नहीं, जान लें सेहत पर होने वाले नुकसान भी

Health Tips: आपने अक्सर सुना होगा की कई लोग रोजाना सुबह उठकर कच्चे स्प्राउट्स (अंकुरित अनाज) खाली पेट खाना पसंद करते है. क्योंकि माना जाता है कि सेहत के लिए यह काफी लाभदायक है. इसमें फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे की हमारा पाचन दुरुस्त रहता है. लेकिन, क्या आप जानते है कि कच्चे स्प्राउट्स को न्यट्रिशन का पावर हाउस भी कहा जाता है और इसलिए इन्हें अपने रोजाना की डाइट में शामिल करना आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है, वहीं इसके सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर इससे नुकसान भी हो सकता है.

कच्चे स्प्राउट्स पाचन को बेहतर बनाने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल में सुधार करने और हार्ट डिजीज से बचाने में भी मदद करता है. लेकिन, कई बार कच्चे स्प्राउट्स खाने की वजह से फूड पॉयजनिंग से जुड़े मामले भी देखने को मिलते हैं. इस वजह से कई बार लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि क्या कच्चा स्प्राउट्स खाना सचमुच हेल्दी है?

कच्चे स्प्राउट को खाने के नुकसान

कच्चे स्प्राउट्स को खाने से आपको फूड प्वॉइजनिंग हो सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि काफी लोग इसे कच्चे होने की वजह से संभवत: इसमें  ढेर सारे बैक्टीरिया भी पाए जाते है. इन्हें गर्म और ह्यूमिड या आर्द्र परिस्थितियों में उगाया जाता है, जिसमें ई कोलाई और साल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया भी पनपते हैं. यही कारण है कि यदि इन्हें हम बिना पका हुआ या उबला हुआ खाते हैं तो यह हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. यदि कच्चे अंकुरित अनाज को खाने से आपको फूड प्वॉइजनिंग होता है, तो इसके लक्षण 12-72 घंटे के बीच में नजर आ सकते हैं. इससे होनी वाली दिक्कतों में आपको डायरिया, पेट में मरोड़ और उल्टी हो सकती है. छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को स्प्राउट्स को अच्छी तरह से पकाकर ही खाने की सलाह दी जाती हैं.

कच्चे स्प्राउट्स में हो सकता है हानिकारक बैक्टीरिया

कई बार स्प्राउट्स खाने के बाद कुछ लोगों को पेट में दर्द होने लगता है या फूड पॉयजनिंग की दिक्कत हो जाती है. इसका कारण ये है कि कई बार अंकुरित होने की प्रक्रिया के दौरान उनमें ई.कोलाई और सैल्मोनेला जैसे हानिकारक बैक्टीरिया भी पनपने लगते है और जब आप कच्चा अंकुरित अनाज खाते हैं तो ये बैक्टीरिया पेट में जाकर बीमारियों का कारण बन सकते हैं. इसकी वजह से डायरिया, उल्टी और पेट में ऐंठने जैसी समस्या हो सकती हैं.

ये भी पढ़े:Space Flower: नासा ने अंतरिक्ष में उगाए फूल, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

कच्चे स्प्राउट्स को खाने का सही तरीका

बहुत से लोग रोजाना कच्चे स्प्राउट्स का सेवन करते हैं फिर भी उन्हें कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है . हालांकि, अपने सेहत की सुरक्षा के लिए, इसे फ्राई कर ले या फिर नमक के पानी में 5-10 मिनट तक उबालें. इस तरह पका कर खाने से आपके पाचन तंत्र और सेहत के लिए काफी बेहतर होता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

1 hour ago

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

4 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

9 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

10 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

10 hours ago