खेल

World Cup: पाकिस्तान में जमकर हो रही कुलदीप यादव की तारीफ, पूर्व कप्तान ने बताया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

World Cup 2023: भारत में 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है. इसके लिए सभी को बेसब्री से इंतजार है. माना जा रहा है कि इस साल भारत में होने वाले विश्व कप में स्पिनर्स धमाल मचा सकते हैं, क्योंकि यहां की पिचों को स्पिन के मुताबिक बनाया जाएगा. इसलिए यहां स्पिन गेंदबाजों का बोलबाला होने वाला है. क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. सभी के पास अपने-अपने बेहतरीन स्पिनर्स हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंतिखाब आलम ने भारत के स्पिन गेंदबाज को इस विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ चुना है.

यह गेंदबाज और कोई नहीं बल्कि भारतीय चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव हैं. पूर्व कप्तान इंतिखाब आलम ने कुलदीप की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी मौजूदगी 50 ओवर के इस टूर्नामेंट में भारत के लिए काफी फायदेमंद होगी. वह इस विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में से एक साबित होंगे.

‘भारत के पास हैं शानदार स्पिनर्स’

आलम ने शनिवार को एक न्यूज एजेंसी से कहा कि, ‘‘भारत ने जिस तरह से एशिया कप और उसका फाइनल खेला उससे पता चलता है कि उन्हें हराना काफी मुश्किल होगा. उनके पास शानदार स्पिन गेंदबाज है. कुलदीप विश्व कप में बड़ी भूमिका निभायेंगे. वह हर टीम के बल्लेबाज को चुनौती पेश करेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ रविंद्र जडेजा और कुलदीप की जोड़ी खतरनाक है. कुलदीप मैच विजेता खिलाड़ी है. मेरा मानना है कि वह इस विश्व कप का सबसे सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है. भारत के पास अब रविचंद्रन अश्विन का भी विकल्प है.’’ इसके अलावा 81 साल के पूर्व दिग्गज ने कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और शानदार लय में चल रहे शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी से भारत इस विश्व के खिताब का बड़ा दावेदार है.

यह भी पढ़ें-  IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान का बना मजाक, स्क्वैश के बाद हॉकी में 10-2 से हराकर भारत ने रचा इतिहास

भारत के तुरुप के इक्के के रूप में देखा जा रहा

गौरतलब है कि इस गेंदबाज को विश्व कप के दौरान घरेलू मैदान पर भारत के तुरुप के इक्के के रूप में देखा जा रहा है. कुलदीप ने इस साल 17 वनडे मैचों में 16.03 की औसत से 33 विकेट लिए हैं. घुटने की चोट से वापसी के बाद कुलदीप ने अपनी हाथों की गति और कोण पर काम किया है, जिससे उन्हें बीच के ओवरों में विकेट लेने में मदद मिली है. आलम ने कहा कि 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कुलदीप की मौजूदगी से भारत का पलड़ा भारी रहेगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

12 महीने में 119 बच्चों को घर पहुंचाया, दिल्ली पुलिस की महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल बनीं मिसाल

दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…

35 minutes ago

13 करोड़ का खिलाड़ी CSK में आधे दाम पर? धोनी की टीम ने रचा बड़ा खेल, बदले में SRH को क्या मिला?

IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…

45 minutes ago

PM मोदी ने पैरा खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, बोले- हिम्मत हो तो कोई मंजिल दूर नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…

1 hour ago

हजारों घर खरीदारों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अब मिल सकेगी फ्लैट की रजिस्ट्री; बिल्डर को लगाई फटकार

Parshvnath Developers: सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स के प्रोजेक्ट्स में घर खरीदने वाले सत्यापित आवंटियों…

1 hour ago

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

1 hour ago