बिजनेस

देश के बैंकिंग सेक्टर का नेट प्रॉफिट पहली बार ₹3 लाख करोड़ के पार, PM ने कहा— हमारी सरकार में किए गए सुधार गरीब-किसानों और MSMEs के लिए मददगार

India Banking Sector News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बैंकिंग सेक्टर को हुए अब तक के सर्वाधिक नेट प्रॉफिट के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के पिछले 10 वर्षों में एक उल्लेखनीय बदलाव बैंकिंग सेक्टर में भी आया है. पहली बार बैंकिंग सेक्टर का नेट प्रॉफिट 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है.

पीएम मोदी ने सोमवार, 20 मई को X.com पर एक समाचार का लिंक शेयर करते हुए लिखा— “जब हम सत्ता में आए तो हमारे बैंक यूपीए की फोन-बैंकिंग नीति के कारण घाटे और उच्च एनपीए से जूझ रहे थे. गरीबों के लिए बैंकों के दरवाजे बंद कर दिए गए थे. मगर बैंकों की हालत में सुधार के लिए हमारी सरकार में उठाए गए कदम गरीबों, किसानों और एमएसएमई के हित में हैं. यह उनको ऋण उपलब्ध कराने में मददगार साबित हुए.”

वित्तीय आंकड़ों से बैंकिंग सेक्टर के मुनाफे में साल-दर-साल (YoY) 39% की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने 1.4 लाख करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 32% की वृद्धि दर्शाता है, जबकि निजी क्षेत्र के बैंकों ने 1.7 लाख करोड़ रुपये का लाभ कमाया, जो सालाना आधार पर 42% की वृद्धि दर्शाता है.

पिछले दशक में बैंकों के लिहाज से एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा गया है, जिसमें मजबूत बैलेंस शीट और एनपीए में उल्लेखनीय कमी देखी गई है. यह स्वस्थ वित्तीय स्थिति अधिक मुनाफ़ा कमाने और अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में ऋण देने की बैंकों की क्षमता बढ़ाने में सहायक रही है.

पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि यह सुधार वंचित क्षेत्रों को अधिक ऋण उपलब्ध कराकर आर्थिक विकास को समर्थन देना जारी रखेगा, जिससे व्यापक अर्थव्यवस्था में विकास और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़िए: देश का नेता कैसा हो? मुंबई-वासियों से एक सुर में मिला जवाब— ‘नरेंद्र मोदी जैसा हो’, हजारों हाथों में लहराए भगवा ध्वज | VIDEO

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago