लाइफस्टाइल

खाने के हैं शौकीन तो घर बनाएं ये खास व्यंजन, घरवाले भी करेंगे तारीफ

Republic Day Special Dishes: कल 26 जनवरी को 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. इस दिन देश के हर घर में ट्राई कलर थीम से इस राष्ट्रीय पर्व को मनाया जाता है. गणतंत्र दिवस के दिन बहुत से घरों में लोग ट्राई कलर थीम में कई तरह के व्यंजन बनाना पसंद करते हैं. ऐसे में अगर आप भी कुछ खास ट्राई कलर थीम के व्यंजन की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए कुछ आइडियाज लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने घर में आसानी से बना सकते हैं।

1.क्लासिक ढोकला (Republic Day Special Dishes)

तिरंगा ढोकला बनाने के लिए इसके बेटर में गाजर की प्यूरी और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर मिक्स करें. सफेद ढोकला बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है. इसके लिए ढोकला के बेटर को सांचे में डालकर बना लें. तिरंगा ढोकला की आखिरी लेयर बनाने के लिए बस बाउल में पालक प्यूरी अच्छी तरह फेंटकर मिला लें. अब इसे सांचे में डालकर पका लें। इसके बाद एक प्लेट में सबसे नीचे हरे रंग का ढोकला रखें, इसके बाद सफेद और अंत में केसरिया ढोकला रखें.

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर जगाएं देशभक्ति का भाव, करीबियों को भेजें ये खास संदेश

2.तिरंगा सलाद (Republic Day Special Dishes)

गणतंत्र दिवस समारोह में स्वादिष्ट तिरंगे सलाद को ऐपेटाइजर के रूप में परोसें. झंडे के रंग (हरा, सफेद और नारंगी) में सलाद तैयार करने के लिए, कुरकुरे सलाद, रसदार टमाटर और कटी हुई गाजर को मिलाएं. इसके बाद इस पर थोड़ी बहुत नींबू की बूंद दाल दें.

3.तिरंगा सैंडविच

ब्रेड स्लाइस पर मक्खन लगाएं और अलग रख दें. हरी लेयर बनाने के लिए एक बाउल में पुदीने की चटनी, पनीर और नमक मिलाएं. एक अलग कटोरे में टमाटर, मेयोनेज और नमक को मिलाकर नारंगी लेयर बनाएं. हरे मिक्सर को ब्रेड के एक टुकड़े पर फैलाएं, फिर उसके ऊपर दूसरा रखें. इसके बाद इसमें गाजर का मिक्सर और ब्रेड का एक और टुकड़ा डालें. ब्रेड को त्रिकोण आकार में काट लें. आपका तिरंगा सैंडविच तैयार है.

Uma Sharma

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago