Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गणतंत्र दिवस पर जगाएं देशभक्ति का भाव, करीबियों को भेजें ये खास संदेश

Happy 75th Republic Day Wishes Quotes: इस साल देश 75वां गणतंत्र दिवस कल यानी 26 जनवरी 2024 को सेलिब्रेट करेगा. इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है.

Happy Republic Day 2024

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Happy Republic Day 2024 Wishes: 26 जनवरी 2024 को भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. इसी दिन साल 1950 में भारत को अपना संविधान प्राप्त हुआ था. उसके बाद से ही इस दिन को रिपब्लिक डे या गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा. इस दिन को हर कोई अपने अनुसार सेलिब्रेट करता है. स्कूलो, दफ्तरों समेत हर जगह लोग इस दिन जश्न मनाते हैं.

देशभक्ति के जज्बे से भरपूर इस दिन को खास बनान के लिए लोग एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी देते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए मैसेजेस और कुछ शायरी लेकर आए है जिनके जरिए आप अपने करीबियों, दोस्तों और समस्त देशवासियों को 26 जनवरी की ढेरों बधाइया दे सकते हैं.

गणतंत्र दिवस के मौके पर भेजें ये संदेश

इस तिरंगे को दें सलामी
जिससे हमारी शान है
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक आप में जान है.
Happy Republic Day

देश की शान देशभक्तों से है
देशभक्तों से है देश का मान
हम सभी उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है.
गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाई!

सभी झुक कर करें उन्हें सलाम
जिनके हिस्से में आता है ये मुकाम
खुशनसीब होता है वह खून
जो आता है देश के काम.
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!

सिर न झुका है
कभी और न ही
कभी झुकाएंगे
जो अपने दम पर जिएं, सच में
वही है जिंदगी.
गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाए
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए
दिल एक है, एक है जान हमारी
हिंदुस्तान हमारा है, हम शान हैं इसकी.
गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाई!

जान लुटा कर धोया है दाग गुलामी का
दीप जलाएं है कितने दीप बुझा कर
जब मिली है ये आज़ादी हमें तो फिर से इस आज़ादी को
रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर.
हैप्पी रिपब्लिक डे 2024!

दाग गुलामी का धोया है जान लुटा कर,
दीप जलाए है कितने दीप बुझा कर,
मिली है जब ये आजादी तो फिर से इस
आजादी को
रखना होगा हर दुश्मन से आज बचाकर
गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाई!

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital