रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
कंगना रनौत-निशांत पिट्टी की ये तस्वीरें वायरल हुई थीं.
Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं. यह फिल्म इस साल 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसी बीच कंगना अपनी फिल्म के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना और इजमायट्रिप के संस्थापक निशांत पिट्टी के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुईं है जिसमें दोनों अयोध्या के राम मंदिर में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के सामने आते ही इस बात की चर्चा होने लगी कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद इस तस्वीर का सच बताया है.
बता दें कि कंगना और निशांत एक नहीं बल्कि 2 बार श्रीराम जी के मंदिर में साथ में दर्शन के लिए जा चुके हैं. पहली बार दोनों को राम मंदिर में उद्घाटन समारोह के दिन साथ में पोज देते हुए देखा गया था. वहीं दूसरी बार दोनों ने इसके अगले दिन यानी की मंगलवार को एक बार फिर साथ में मंदिर का दौरा किया था, जिसकी तस्वीरें इस वक्त हर तरफ छाई हुई हैं. वहीं जैसे ही कंगना और निशांत की ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई तो लोगों ने ये अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
हालांकि, कंगना-निशांत को डेट कर रही हैं या नहीं अब इसपर एक्ट्रेस ने खुद रिएक्ट किया है. जैसे ही कंगना के कानों तक उनके और निशांत की डेटिंग रुमर्स की खबरें पहुंची, उन्होंने इसकी सच्चाई बताने के लिए सोशल मीडिया का सहरा लिया. एक्ट्रेस ने अपनी और निशांत की डेंटिग की छपी खबर का एक स्क्रीनशऑट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा है- ‘मीडिया से अपील है कि कृपया गलत सूचना न फैलाएं. निशांतपट्टी जी शादीशुदा हैं और मैं किसी और को डेट कर रही हूं. सही समय का इंतजार करें कृपया ऐसा न करें.’
अब कंगना के इस पोस्ट से ये साफ हो गया है कि उनके और निशांत के बीच कुछ भी नहीं है. बल्कि एक्ट्रेस की जिंदगी में कोई और है जिसे वो डेट कर रही हैं. अब वो कौन है जिससे कंगना दिल लगा बैठी हैं, फिलहाल इस बारे में जानने के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…
Rise and Fall 2 Shahzad Poonawalla Fight: ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के सेट पर…
Rohit Sharma Shikhar Dhawan Friendship: रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने मैदान…
Sehzad Poonawalla Beaten UP Video: रियालिटी शो 'राइज एंड फॉल' के सीजन 2 में उस…
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में गड़बड़ियों की CBI जांच वाली याचिका को सुप्रीम…