लाइफस्टाइल

Christmas 2023 Wishes: क्रिसमस पर अपनों को भेजें प्यारे संदेश, साथ मिलकर बाटें खुशियां

Christmas 2023 Wishes: देश भर में क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. फेस्टिव सीजन के लिए बाजार सज चुके हैं. आज यानी 25 दिसंबर को जीसस क्राइस्ट का जन्मदिवस पूरी दुनिया में क्रिसमस के तौर पर मनाया जाता है. इस फेस्टिवल के नजदीक आते ही चारों ओर एक अलग तरह की खुशी और उल्लास नजर आने लगता है. इस दिन ईसाई धर्म के लोग प्रभु यीशू का जन्मदिवस मनाते हैं और चर्च में प्रार्थना सभा होती है साथ ही केक भी काटा जाता है. इतना ही नहीं बच्चों को गिफ्ट देकर खुशियां सेलिब्रेट की जाती है. इस खास मौके पर लोग क्रिसमस की शुभकामनाएं भेजकर इस पर्व की बधाई देते हैं.

क्रिसमस डे पर भेजें ये शानदार शुभकामनाएं

देवदूत बनके कोई आएगा,
सारी आशाएं तुम्हारी
पूरी करते जायेगे,
क्रिसमस के इस शुभ दिन पर,
तौफे खुशियां कोई दे जायेगा

क्रिसमस का यह प्यारा त्योहार जीवन में,
लायें खुशियां अपार,
Santa Clause आये आपके द्वार,
शुभकामना करें स्वीकार!
मेरी क्रिसमस 2023

हंसते-मुस्कुराते केक तुम खाना,
जीवन में नई खुशियों को लाना,
दुख-दर्द अपने भूलकर सबको गले लगाना,
बहुत प्यार से ये क्रिसमस मनाना
Merry Christmas

ये भी पढ़ें:Calendula Flower Benefits: स्किन, बालों और शरीर के लिए कैलेंडुला सबसे बेस्ट, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

होगी रोशनी, सजेंगे घर और बाजार,
मिलकर गले एक-दूजे के मनाएंगे त्योहार,
देखो आ रहा है क्रिसमस लेकर अपने संग,
ढेर सारी खुशियां, उत्साह और नई उमंग

ना रहे कोई ख्वाहिश अधूरी
ना रहे कोई सपना अधुरा
यीशु दें आपको इतनी खुशियां
कि आपके दिल का हर ख्वाब हो पूरा

हर एक के दिल में हो सबके के लिए प्यार,
आनेवाला हर दिन हो खुशियों का त्योहार,
इस उम्मीद के साथ आओ भूलके सारे गम,
क्रिसमस का हम सब करें कुछ इस तरह वेलकम,
क्रिसमस इव की शुभकामनाएं

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जवान और फिट लोगों के दिल पर भी प्रदूषण का खतरा, PM2.5 बढ़ा सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

Air Pollution Alert: वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, बल्कि दिल और रक्त वाहिकाओं को…

4 hours ago

पीएम मोदी का 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरा; वैशाली में जनसभा और विकास सौगातों की तैयारियां तेज

पीएम मोदी के 21 नवंबर को प्रस्तावित बिहार दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं.…

4 hours ago

पटाखों और दीयों के पीछे छिपा था विज्ञान, प्रदूषण की चिंताओं के बीच क्या बोले मोहन भागवत?

RSS Chief Mohan Bhagwat on Diwali: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि पारंपरिक पटाखों…

4 hours ago

ट्रंप का ‘यू-टर्न’ और धड़ाम हुआ कच्चा तेल! ईरान पर हमले रोकने के संकेत से बाजार में तगड़ा फेरबदल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर आगे सैन्य हमले नहीं करने के संकेत के…

6 hours ago