होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अभिनेता सलमान खान के छोटे भाई अभिनेता अरबाज खान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं. अरबाज खान ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ जिंदगी की नई शुरुआत की है. 24 दिसंबर को अरबाज और शूरा ने एक भव्य समारोह में शादी कर ली. अरबाज खान और शूरा खान का निकाह इस समय शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. अरबाज खान और शूरा खान के निकाह की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है. गौरतलब है कि अपने पिता की दूसरी शादी में बेटे अरहान खान भी शामिल हुए थे. इतना ही नहीं अरहान ने अपनी सौतेली मां के साथ एक खास पोज भी दिया है. अरबाज खान और शूरा खान के निकाह की पहली तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
खुद अरबाज खान ने भी अपनी दूसरी पत्नी के साथ निकाह के बाद की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं. एक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, ‘अपने प्रियजनों की मौजूदगी में, मैं और मेरा प्यार इस दिन से एक नई जिंदगी शुरू कर रहे हैं. एक्टर ने आगे लिखा जिंदगी के इस अहम दिन पर हमें आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की जरूरत है! अरबाज के सोशल मीडिया पोस्ट पर फैन्स जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं. न सिर्फ फैंस बल्कि सेलिब्रिटीज ने भी अरबाज खान को उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
ये भी पढ़ें- सुनील शेट्टी के बेटे का हुआ ब्रेकअप, टूटा 11 साल का रिश्ता, जानें कौन थी वो लड़की
अरबाज और शूरा की शादी सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर पर हुई. निकाह में कई सेलिब्रिटीज भी शामिल हुए है. फिलहाल सोशल मीडिया पर शूरा खान और अरबाज खान के निकाह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. बता दें कि शूरा खान से पहले अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में थे. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद भी इनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया. आख़िरकार दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया. एक इंटरव्यू में जॉर्जिया ने ब्रेकअप के बाद अपनी भावनाएं भी जाहिर कीं.
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…
SERVOTECH APPOINTS NEW VP HR: भारत के रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…