Salt In Tea
Salt In Tea: चाय में नमक डालकर पीने से काफी फायदे मिलता हैं. चाय लवर को यह चीज सुनकर परेशानी हो सकती है कि चाय में नमक डालकर कौन पीता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं कि काली चाय, ग्रीन-टी, लेमन टी में नमक डालकर पीते हैं. यह पेट का मेटाबॉलिक रेट को स्वस्थ रखता है. चाय में नमक डालकर पीने से इम्युनिटी भरपूर मात्रा में मिलती है. आपको जानकारी के लिए बता दें ग्रीन टी में नमक मिलाकर पीने के भी फायदे होते हैं. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ डाइजेस्टिव गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. अगर आपको वेट कंट्रोल करना है तो ग्रीन टी में काला नमक मिलाकर पी सकते हैं. साथ ही इससे अपच, एसिडिटी और बदहजमी की समस्या भी कम हो सकती है.
हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि चाय में एक चुटकी नमक मिलने से वह एक हेल्दी ड्रिंक बन जाती है. यदि आप भी मिल्क टी,ग्रीन टी या ब्लैक टी के शौकीन हैं, तो भी यह तरीका आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. आमतौर पर जिन लोगों को सर्दी या खांसी की समस्या हो रही है. उन्हें चाय में काला नमक डालकर पीने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा भी कई अन्य समस्याओं में नमक डालकर चाय पीना काफी फायदेमंद होता है.
यह भी पढ़ें : किसी भी फंक्शन में जाने के लिए लगाना चाहती हैं मेहंदी, तो इन डिजाइन से लें इंस्पिरेशन
प्रकृति के स्वाद बढ़ाने वालों में से एक नमक है. चाय की पत्तियां कड़वी हो सकती है, लेकिन एक छोटा चम्मच नमक इसे संतुलित करने में मदद करेगा. चाय को अधिक शक्तिशाली और प्रभावशाली स्वाद बनाएंगा. या कुछ चाय की किस्मों के अंतर्निहित मिठास को उजागर करने में मदद कर सकता है, जिससे अधिक चीनी की आवश्यकता समाप्त हो जाती है. चाय में चुटकी भर नमक मिलाने से उसका स्वाद बढ़ जाता है और सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.
आपने कभी ऐसी चाय बनाई है जो बहुत कड़वी लगती है, तो एक चुटकी नमक मिलाने से कड़वाहट को कम करने में मदद मिल सकती है. यह विशेष रूप से मजबूत ब्लैक टी या हाफ बाइल्ड चाय के लिए उपयोगी है. नमक कड़वाहट के लिए जिम्मेदार यौगिकों को बांधने का काम करता है, जिससे वह आपकी अच्छी स्वाद के लिए काम करते हैं.
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…
Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…