लाइफस्टाइल

इस साल की Best और Worst फूड की लिस्ट देखकर आप रह जाएंगे हैरान, जानें टॉप पर कौन?

TasteAtlas ने हर साल की तरफ इस साल भी बेस्ट और वर्स्ट इंडियन डिशेज की लिस्ट जारी की है. वैसे तो Taste Atlas अपनी इन फूड लिस्ट्स की वजह से अक्सर ही चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार जो फूड लिस्ट जारी की गई है, उसमें बेस्ट से ज्यादा वर्स्ट इंडियन फूड्स लिस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खीच लिया है. आपको बता दें यहां एक तरफ बेस्ट फूड्स की लिस्ट में हैदराबादी बिरयानी ने वापसी कर की है, तो वहीं दूसरी तरफ पिछले साल की तरह ही इस साल भी आलू बैंगन को वर्स्ट फूड लिस्ट में जगह मिली है, लेकिन इन दोनों की लिस्ट में जिन डिशेज ने पहला स्थान हासिल किया है उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

जी हां अगर बात करें, बेस्ट फूड्स की तो पहले स्थान पर मैंगो लस्सी है. लेकिन इस डिश का नाम बताने से पहले आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि क्या है Taste Atlas की बेस्ट और वर्स्ट फूड की सूचि. हाल ही में कई ऐसी इंडियन डिशेज के बारे में हमें पता लगा है कि जिस मैंगो लस्सी को हम बहुत स्वाद लेकर खाते हैं असल में वो हमारे लिए बहुत नुकसान करता है.

मैंगो लस्सी के नुकसान

एक्सपर्ट के अनुसार, आम को दूध या दही जैसी डेयरी चीजों के साथ खाने से कुछ लोगों को पाचन की समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फलों के एसिड और डेयरी प्रोटीन का मिश्रण कुछ लोगों के लिए पचाना मुश्किल हो सकता है. इसके अलावा आम की नैचुरल शुगर डेयरी उत्पादों के साथ मिलकर फरमेंट हो सकती है, जिससे गैस और पेट फूलना हो सकता है.

कौन है बेस्ट फूड की लिस्ट में शामिल?

बेस्ट फूड की लिस्ट में पायदान पर मैंगो लस्सी को रखा गया है. जी हां, फलों के राजा आम से बनी इस टेस्टी डिश को बेस्ट इंडियन फूड का दर्जा दिया गया है. वहीं इससे पहले Taste Atlas ने दुनिया के बेस्ट मैंगो डिशेज की लिस्ट भी जारी की थी. इस लिस्ट में भारत के आमरस को पहला स्थान मिला था. मैंगो लवर्स के लिए ये लिस्ट किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं थी.

ऐसे ही बेस्ट फूड में दूसरा स्थान हर भारतीय की की पसंदीदा मसाला चाय को मिला है. मानसून में वैसे भी मसाला चाय का मजा ही कुछ और होता है. इस सूची में तीसरे स्थान पर बटर गार्लिक नान, चौथे स्थान पर अमृतसरी कुलचा, पांचवें स्थान पर बटर चिकन, छठे स्थान पर नॉन वेज लवर्स की मनपसंद हैदराबादी बिरयानी, सातवें स्थान पर शाही पनीर, आठवें स्थान पर छोले भटूरे, नौवे स्थान पर तंदूरी चिकन और दसवें स्थान पर कोरमा ने अपनी जगह बनाई है. आपको बता दें कि इस साल हैदराबादी बिरयानी ने इस लिस्ट में फिर से अपनी जगह बनाई है.

ये भी पढ़ें: आम के साथ भूलकर भी न खाएं ये तीन चीजें…जहर की तरह करेगा शरीर पर असर; जानें क्या कहते हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट

Worst इंडियन फूड्स की बात करें …

वर्स्ट फूड्स की लिस्ट में पहला स्थान जलजीरा को दिया गया है. वहीं दूसरे स्थान पर है गजक, जिसे सर्दियों में लोग खूब खाना पसंद करते हैं. तीसरे स्थान पर है थेंगई सदम, चौथे पर पंता भात, पांचवें पर आलू बैंगन, जिसे पिछले साल भी वर्स्ट इंडियन फूड कहा गया था. इसके बाद छठे स्थान पर है ठंडाई, जिसे लोग गर्मियों में खूब पीना पसंद करते हैं, सातवें स्थान पर है अचप्पम, आठवें स्थान पर है मिर्ची का सालन, नौंवे स्थान पर है मालपुआ, जिसे डिजर्ट्स में काफी पसंद किया जाता है और आखिरी स्थान पर है उपमा, जिसे हमसब ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

54 seconds ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

45 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago