गर्मी में सुबह के समय सबसे पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी, सेहत को भी मिलेंगे कई सारे फायदे!

Summer drinks : गर्मी इस समय चरम पर है, ऐसे में सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. इस मौसम में ज्यादातर लोग पेट की गर्मी की दिक्कत का सामना करते है, जिसकी वजह से दस्त और उल्टी होना एक आम परेशानी बन जाती है. इसके अलावा गर्मी के दिनों में डिहाईड्रेशन भी एक आम दिक्कत है. अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि गर्मी में सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाएं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ शरीर को भी हाइड्रेटेड रखें. इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिनिशट मंजू मलिक ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह गर्मी सें सुबह क्या खाएं इस बारे में बता रही हैं.

चिया सीड्स वाला नींबू पानी

ये ड्रिंक आपके पेट को ठंडा बनाने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट और पेट साफ रखने में मदद करती है. इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक चम्मच चिया सीड्स को थोड़े से पानी में भिगोकर रख दें. अब एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर चिया सीड्स वाले पानी में मिलाकर गटक जाएं और फिर देखें कमाल.

खीरा जूस

गर्मी में खीरा आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. खीरा पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट रखता है. आप खीरे का जूस बनाकर उसमें 4 से 5 पुदीने की पत्तियां मिलाएं. एक चुटकी चाट मसाला और काला नमक इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करेगा. ये जूस आपके लिए हेल्दी होने के साथ-साथ फायदेमंद भी है.

ज्यादा से ज्यादा पानी पीना

पानी अपने आप में संपूर्ण है और आप जितना ज्यादा पानी पिएंगे उतना ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा. इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें. सुबह उठकर सबसे पहले दो गिलास पानी पिएं, जो कि आपको पूरे दिन हाइड्रेट रहने में मदद करने में योगदान देगा. इसके बाद आप जितना चाहे उतना पानी पी सकते हैं, जो फायदेमंद है.

गर्मी के मौसम में दही बहुत जरूरी

शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखने के लिए आपको दही का सेवन जरूर करना चाहिए. आप आधा कप दही में अदरक का एक छोटा टुकड़ा, एक चुटकी कच्ची हल्दी और काली मिर्च मिलाकर मिलाकर फ्रिज में रख दें. सुबह उठने के बाद खाली पेट इस मिश्रण का सेवन आपकी आंतों में जमा गंदगी को दूर करने के साथ-साथ पेट को ठंडा रखने में मदद करेगा.

गर्मी में छाछ

छाछ, एक ऐसा ड्रिंक है, जिसे आप खाने के साथ या फिर बिना खाना खाए भी पी सकते हैं. छाछ, न सिर्फ शरीर को ठंडक प्रदान करती है बल्कि आपको हाइड्रेटेड महसूस कराने का काम करती है. आप इसमें करी पत्ता और पुदीने की पत्तियां भी डाल सकते हैं, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

33 minutes ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

34 minutes ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

59 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago