सेहत के लिए धीमा जहर है ये सफेद चीज, होटल जाएं तो भूलकर भी न करें इसका सेवन वरना…

Dry Ice Side Effects For Health: रेस्टोरेंट के मालिक ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरीके अपनाते रहते हैं. जिसमें ड्राई आइस भी शामिल है. ड्राई आइस को रखने के लिए कोई खास वजह तो नहीं है लेकिन सिर्फ खाने और ड्रिंक से सफेद धुंआ निकालना इसका मकसद होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सफेद दिखने वाली ड्राई आइस सेहत के लिए जहर साबित हो सकता है.

बता दें कि हाल ही में गुरुग्राम के एक रेस्टोरेंट से एक मामला सामने आया था जहां माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस सर्व कर दिया गया था. इसके खाते ही 5 लोगों के मुंह से खून आने लगा और उल्टियां शुरू हो गई. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि क्या ड्राई आइस सेहत के लिए घातक होती है? साथ ही इसको खाने से शरीर के किन अंगों को नुकसान होता है आइए जानते हैं.

क्या होती है ड्राई आइस?

ड्राई आइस को एक तरह का सूखी बर्फ भी कहा जाता है. यह कार्बन डाइऑक्साइड का एक रूप होता है. ड्राई आइस शुगर क्यूब जैसी ही नजर आती है. इसलिए आमतौर पर शुगर क्यूब और आम आइस क्‍यूब में कई बार अंतर करने में मुश्किल आती है. ड्राई आइस का इस्‍तेमाल आजकल इतना बढ़ रहा है कि ये रेस्‍तरां में आसानी से मिल जाती है. आम बर्फ जैसी दिखने वाली ये ड्राई आइस गीली नहीं होती है. इसकी ठंडक सामान्‍य बर्फ से कई गुना ज्‍यादा होती है, इसका तापमान -80 डिग्री तक होता है. वहीं, सामान्‍य बर्फ के मुकाबले 4 गुना से अधिक ठंडी हो सकती है.

क्या ड्राई आइस को खाना चाहिए?

ड्राई आइस को कभी भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि अगर आप इसे छु लेते हैं या निगल लेते हैं तो यह आपके स्किन और शरीर के अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. यब बहुत ठंडी होती है, इस वजह से इसके संपर्क में आने से हमारे शरीर की कोशिकाएं मरने लगती हैं. इसे यदि बंद जगह में इस्तेमाल किया जाए तो इससे सांस फूलने का खतरा पैदा हो जाता है, जिससे जान भी जा सकती है. इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:इस महिला ने रखी थी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की नींव, जानिए आखिर क्यों 8 मार्च को मनाया जाता है ये दिन

सेहत के लिए है खतरनाक

ड्राई आइस खाने से आपके सेहत पर बुरा असर होता है माना जाता है कि यह कार्बन डाइऑक्साइड का ही ठोस रूप है. इसका इस्तेमाल आमतौर पर कूलिंग एजेंट के तौर पर किया जाता है. आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैंं कि यदि ड्राई आइस को ऐसी जगह रखा है जहां पर वेंटिलेशन नहीं है, तो ऐसे में आपको दम घुटना, सिर दर्द, सांस लेने में तकलीफ होना, होंठ या नाखून नीले पड़ने लगना जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ड्राई आइस को लंबे समय तक प्रयोग करने से त्वचा को भी नुकसान पहुंचता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

30 minutes ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

2 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

2 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

2 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

2 hours ago