देश

पतंजलि ने सुप्रीम कोर्ट की अवमानना नोटिस का नहीं दिया कोई जवाब, SC ने दिया अगली तारीख पर पेश होने का आदेश

Supreme Court Notice to Acharya Balkrishna and Ramdev: सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना नोटिस का जवाब नहीं देने पर आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण और योग गुरु रामदेव को सुनवाई की अगली तारीख पर पेश होने को कहा है. बीमारियों के इलाज पर भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद और आचार्य बालाकृष्ण अवमानना का नोटिस भेजकर जवाब मांगा था. लेकिन, पतंजलि की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले पतंजलि आयुर्वेद और उसके उत्पादों को लेकर कोर्ट में दिए गए पहले के आश्वासनों के उलंघन को लेकर भी फटकार लगाया था. इतना ही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को दवाओं से जुड़े गलत दावों के संबंध में भी जवाब मांगा था. जानकारी रहे कि इस मामले में न्यायमूर्ति ए अमानुल्लाह और हिमा कोहली की बेंच ने पचंजलि से नोटिस जारी कर पूछा था कि उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों ना की जाए.

कोर्ट ने पिछले साल पतंजलि को किया था आगाह

साल 2023 के नवंबर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरीय वकील पीएस पटवालिया ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा था कि पतंजलि का दावा है कि योग, अस्थमा और शुगर की बीमारी को पूरी तरह से ठीक कर सकता है. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भ्रामक विज्ञापन को लेकर केंद्र से गाइडलाइंस जारी करने के लिए कहा था. साथ ही सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने पतंजलि को दूसरी दवाओं को लेकर कुछ भी गलत कहने के लिए आगाह किया था.

IMA का क्या है आरोप?

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पतंजलि पर आरोप लगाया है कि उसने कोविड-19 के दौरान हुए वैक्सीनेशन के खिलाफ बदनाम करने वाला कैंपेन चलाया था. जिसके बाद कोर्ट ने पतंजलि को झूठे दावे को लेकर चेतावनी देते हुए कहा था कि भ्रामक विज्ञापन (प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर) तुरंत बंद होने चाहिए. इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा था कि खास तरह से भ्रामक विज्ञापन पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला जा सकता है. कोर्ट ने आईएएमए और केंद्र को नोटिस देते हुए कहा इस मामले में सुनवाई सुनवाई की अगली तारीख 15 मार्च तय किया था.

यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कर दी CM योगी से यह बड़ी मांग, कहा- जब फैजाबाद बना अयोध्या तो मुरादाबाद का नाम…

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, संजय निरूपम के पार्टी छोड़ने की अटकलें, शिवसेना का दामन थामने के आसार

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago